पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

By भाषा | Published: January 31, 2021 03:14 PM2021-01-31T15:14:36+5:302021-01-31T15:14:36+5:30

Cold wave continues in Punjab and Haryana | पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

चंडीगढ़, 31 जनवरी पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बठिंडा, हलवारा तथा सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमन 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हलवारा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के सिरसा में चुभने वाली ठंड है और यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों के अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से नीचे है।

हरियाणा के नारनौल और करनाल में तापमान क्रमश: 2.4 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में तीन डिग्री सेल्सियस, हिसार में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 3.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 3.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस तथा पठानकोट में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave continues in Punjab and Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे