लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः आप और सीएम केजरीवाल को झटका, सीएम फेस रहे कर्नल कोठियाल ने पार्टी छोड़ी, जानें ट्वीट कर क्या लिखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2022 20:12 IST

अजय कोठियाल प्रदेश में काफी लोकप्रिय हैं, जिन्होंने 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद अपने सैन्य अनुभव को स्थानीय लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे। उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित किया था। 

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे। 

कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।

उत्तराखंड चुनाव में आप को हार का सामना करना पड़ा था और कोठियाल की गंगोत्री विधानसभा सीट पर जमानत जब्त हो गयी थी। बताया जा रहा है कि कोठियाल चुनावी हार के बाद पार्टी के व्यवहार से खुश नहीं थे। उन्हें उत्तराखंड में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित एक बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था।

आप नेता जे सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल कोठियाल का पार्टी छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत है। बिष्ट ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा है। कोठियाल प्रदेश में काफी लोकप्रिय हैं, जिन्होंने 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद अपने सैन्य अनुभव को स्थानीय लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया था। वह पहले उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित किया था। 'कीर्ति चक्र' से अलंकृत कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल ने भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल्स में 1992 में सेकेंड लेफि्टनेंट के रूप में कमीशन लिया था।

कोठियाल अविवाहित हैं और 'यूथ फाउंडेशन' नामक संस्था का संचालन करते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में योगदान के लिए कर्नल कोठियाल को लोग 'भोले का फौजी' भी कहते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आप ने एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की थी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

क्राइम अलर्टDelhi Vasant Kunj Accident: जीवन की एकमात्र उम्मीद अब खत्म?, मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित के परिवार ने कहा- अब किसके सहारे...

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई