"...बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी" कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम को धमकाया

By मुकेश मिश्रा | Published: January 20, 2022 02:17 PM2022-01-20T14:17:34+5:302022-01-20T14:17:34+5:30

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अगर सीएम नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी।"

Cogress leader digvijay singh Threatens CM Shivraj Singh Chauhan over farmer issue | "...बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी" कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम को धमकाया

"...बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी" कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम को धमकाया

Highlightsदिग्विजय सिंह ने किसानों मुद्दों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मांगा समयकहा-सीएम ने एक दिन पहले मिलने का समय किया कैंसिल, करूंगा धरना प्रदर्शन

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय दिया था, लेकिन इसके बाद आज मुख्यमंत्री द्वारा मिलने से मना कर दिया गया जिसके बाद दिग्विजय सिंह भड़क गए। 

इस दौरान कांग्रेस नेता कहा, "मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पास मध्यप्रदेश के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है।"

उन्होंने कहा, डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके कार्यालय ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया और आज मुझे सूचना दी गई है कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, व्यस्त हैं। अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर कल सुबह सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) बैठूंगा।

उन्होंने आगे कहा, अगर सीएम नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी।"

बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले में और सुठालिया सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब में आ रहे परिवारों को शिवराज सरकार द्वारा कम मुआवजा दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने एक पत्र भी लिखा था। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले के किसानों की हजारों एकड़ भूमि डूब में आ रही है। प्रभावित परिवारों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। इसका किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Web Title: Cogress leader digvijay singh Threatens CM Shivraj Singh Chauhan over farmer issue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे