लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सहकारी बैंक की शाखा में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:24 IST

Open in App

मुंबई, 14 मार्च मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित एक सहकारी बैंक की शाखा में रविवार को आग लग गई लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर जनकल्याण सहकारी बैंक की शाखा में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि यह शाखा साकीनाका जंक्शन पर बनी वाणिज्यिक इमारत में स्थित है और यह ‘चरण-1’ (मामूली) आग की घटना थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘यह तीन मंजिला इमारत है और बैंक की शाखा पहली मंजिल पर है जबकि भूतल और दूसरी मंजिल पर रेस्तरां है। रविवार होने की वजह से बैंक बंद था और शाखा में कोई नहीं था।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां और पानी के चार टैंकर भेजे गए और कुछ समय के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अबतक पता नहीं चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है