यूपी में आजम से हारे सीएम योगी, उपचुनाव में भाजपा को लगे झटके, बिहार में नहीं खुला खाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 04:44 PM2019-10-24T16:44:15+5:302019-10-24T16:44:15+5:30

अब तक के आए रुझान के बाद भाजपा और उसके सहयोगी को 23 सीट मिल पाई है। इन सीटों में से करीब 30 सीट भाजपा और उसके सहयोगियों के पास थी। वहीं 12 सीटें कांग्रेस और बाकी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के पास है। कांग्रेस और उसके गठबंधन को 12 सीट और अन्य को 18 सीट मिली है। 

CM Yogi loses to Azam in UP, BJP suffered a setback in the by-election, not open account in Bihar | यूपी में आजम से हारे सीएम योगी, उपचुनाव में भाजपा को लगे झटके, बिहार में नहीं खुला खाता

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव हुआ था।

Highlightsउपचुनाव पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है क्योंकि परिणाम विधानसभा के गणित को आंशिक रूप से ही बदल पाएंगे।सोमवार को आयोजित हुए उपचुनाव में 57 फीसदी मतदान हुआ था।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती और रुझान सामने आ गए। आजम खां की पत्नी रामपुर से चुनाव जीत दर्ज की।

अब तक के आए रुझान के बाद भाजपा और उसके सहयोगी को 23 सीट मिल पाई है। इन सीटों में से करीब 30 सीट भाजपा और उसके सहयोगियों के पास थी। वहीं 12 सीटें कांग्रेस और बाकी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के पास है। कांग्रेस और उसके गठबंधन को 12 सीट और अन्य को 18 सीट मिली है। 

उपचुनाव पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है क्योंकि परिणाम विधानसभा के गणित को आंशिक रूप से ही बदल पाएंगे। इसके परिणाम से पार्टियों में उत्साह बढ़ेगा। सोमवार को आयोजित हुए उपचुनाव में 57 फीसदी मतदान हुआ था।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। वहीं इसके बाद गुजरात में छह, बिहार में पांच, असम में चार, हिमाचल प्रदेश में दो और तमिलनाडु में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से एक महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट है।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में उपचुनाव एक तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए परीक्षा की तरह है। इन सीटों में से आठ सीट पहले भाजपा के पास थी, एक सीट उसके सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के पास थी। वहीं रामपुर और जलालपुर (आंबेडकरनगर) क्रमश: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास थी।

राजस्थान में मंडावा और खींवसर के लिए उपचुनाव हुए थे। सिक्किम में तीन सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे, जिनमें से मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पोकलोक कामरांग विधानसभा) भी उम्मीदवारों में से एक हैं।

यहां 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के पास 18, भाजपा के पास 10 हैं। कई अन्य के पार्टी छोड़ने के बाद सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के पास अब सिर्फ एक विधायक बच गया है। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी गंगटोक से हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

गुजरात में बनासकांठा जिले के थराड में, पाटन के राधनपुर, मेहसाना में खेरालु, अरवल्ली के बयाड में, अहमदाबाद के अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीट पर उपचुनाव हुआ था। पंजाब के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत एक तरह से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नीतियों का समर्थन होगी।

राज्य में फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट पर, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट सीट पर, तेलंगाना में हुजुरनगर सीट पर, मध्य प्रदेश की झाबुआ और मेघालय की शेल्ला सीट पर उपचुनाव हुआ था।

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर सीट पर चुनाव हुआ था। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस उपचुनाव का प्रदर्शन नीतीश कुमार सरकार की नीतियों को लेकर जनता की राय दिखा सकता है।

तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिले के विक्रवांदी और तिरुनेलवेल्ली जिले के नांगुनेरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। यहां मुकाबला अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच है। केरल में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती भी बृहस्पतिवार को होगी। 

Web Title: CM Yogi loses to Azam in UP, BJP suffered a setback in the by-election, not open account in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे