लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने सभी डीएम और पुलिस अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, त्यौहारों के मद्देनजर दिए ये सख्त निर्देश

By भाषा | Updated: September 29, 2019 05:51 IST

सरकारी प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर जिले में शांति समितियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला को शांतिपूर्वक संपन्न करवाएं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार से पर्व एवं त्योहार शुरू हो रहे हैं, जो दीवाली और छठ पूजा तक चलेंगे29 सितंबर से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक बिजली की आपूर्ति निर्बाध रहेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला समेत अन्य पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं स्वच्छता की तैयारियों को लेकर सभी जिलों के जिला अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बात की। सरकारी प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर जिले में शांति समितियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला को शांतिपूर्वक संपन्न करवाएं।

उन्होंने कहा कि विजय दशमी के दिन रावण के पुतले के दहन के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहें। इस दौरान पुलिस की गश्ती पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। योगी ने सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रविवार से पर्व एवं त्योहार शुरू हो रहे हैं, जो दीवाली और छठ पूजा तक चलेंगे, इसके मद्देनजर सभी अधिकारियों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को 29 सितंबर से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक बिजली की आपूर्ति निर्बाध रहे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के चलते प्याज और सब्जियों की आपूर्ति कम हो रही है और इसलिए कालाबाजारी पर ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व एवं त्योहार के इस मौसम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सभी लोगों को आवश्यक सामाग्री मिल रही है। खाद्य सामाग्रियों समेत सब्जियों की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाने के लिए मंडी समितियों का सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कुछ जनपदों में अपराध बढ़ रहे हैं, ऐसे में डीजीपी उन जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि जिन जनपदों में सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई ढंग से नहीं हो रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी