लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सीएम योगी ने स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन ट्रांसफर किया 218 करोड़ रुपए का फंड

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2020 14:26 IST

सीएम योगी ने गुरुवार को प्रदेश के 31 हजार 938 महिला स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड ऑनलाइन ट्रांसफर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने प्रदेश के 31,938 महिला स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड ऑनलाइन ट्रांसफर किया हैसीएम योगी ने कहा कि सबको मिलकर कोरोना वायरस की श्रृंखला को तोड़ना होगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करते हुए 31,938 स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ रुपए का रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, 'हमें इस वायरस की श्रृंखला को तोड़ना होगा। हमारे अग्रिम पंक्ति के योद्धा इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस योद्धाओं, व्यापारियों या आम जनता सहित सार्वजनिक स्थानों पर काम करने वाले लोगों को मास्क प्रदान करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों ने बहुत मजबूती के साथ काम किया है। उनमें से कुछ ने पीपीई किट भी विकसित किए हैं।'

उन्होंने ये भी कहा, 'उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। अगर इन महिला स्वयं सहायता समूहों को थोड़ा मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे कुछ भी कर सकती हैं। मैंने आज अन्य लोगों के साथ भी उनके साथ बातचीत की और मुझे एहसास हुआ कि वे महान ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।' मालूम हो, इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड लॉन्च किया था और 15 करोड़ रुपए की पहली किस्त लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को सौंपी थी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने एक स्टार्टअप इंडिया पोर्टल की स्थापना की थी और डेटा एनालिटिक्स से लेकर डिजाइन थिंकिंग तक के विषयों पर युवा उद्यमियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब