लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक में मुफ्त राशन पर बड़ा फैसला, अगले 3 महीने तक बढ़ाई गई योजना

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 11:14 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट मीटिंग में मुफ्त राशन योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बता दें कि योजना को अगले 3 महीने तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्त राशन योजना को लेकर सीएम योगी ने कहा कि इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा।शुक्रवार को योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यही नहीं, इस दौरान योगी के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 52 मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।वहीं, शनिवार को सुबह 10 बजे सीएम योगी ने पहली कैबिनेट बैठक की, जिसमें मुफ्त राशन योजना पर भी चर्चा हुई। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में हमने मुफ्त राशन योजना को अगले 3 महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

बताते चलें कि शुक्रवार को योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री शामिल हुए। इकाना स्टेडियम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मालूम हो, शपथ लेने वालों में दो उपमुख्यमंत्रियों समेत 18 कैबिनेट मंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार के 14 राज्य मंत्री और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं। 

केशव प्रसाद मौर्य ने लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को पहली बार उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। योगी की पिछली सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे दिनेश शर्मा को इस बार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले की सिराथू सीट से पराजित हो चुके केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। ब्रजेश पाठक लखनऊ के कैंट क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ