लाइव न्यूज़ :

निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, प्रति गोवंश हर महीने 900 रुपये देगी सरकार

By भाषा | Updated: July 10, 2019 17:06 IST

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात लोक भवन में ‘बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड’ के गठन के बाद बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए किसी उपयुक्त स्थान को चिन्हित किए जाने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए सरकार प्रति गोवंश प्रतिमाह 900 रुपये की राशि कृषकों के खाते में अन्तरित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए बुन्देलखण्ड में दो आवासीय विद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। इनके लिए भी स्थान की तलाश की जाए। उन्होंने बुन्देलखण्ड में गोशाला निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड में खनन उद्योग की व्यापक सम्भावनाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए सरकार प्रति गोवंश प्रतिमाह 900 रुपये की राशि कृषकों के खाते में अन्तरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के सात जनपदों-झांसी, ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा तथा हमीरपुर में पाइप के माध्यम से पेयजल मुहैया कराने और सिंचाई के सम्बन्ध में योजनाओं की दिशा में शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का कार्य भी 3-4 महीनों में प्रारम्भ हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात लोक भवन में ‘बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड’ के गठन के बाद बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए किसी उपयुक्त स्थान को चिन्हित किए जाने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए बुन्देलखण्ड में दो आवासीय विद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। इनके लिए भी स्थान की तलाश की जाए। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए सरकार प्रति गोवंश प्रतिमाह 900 रुपये की राशि कृषकों के खाते में अन्तरित करेगी। इस योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ हीउन्होंने बुन्देलखण्ड में गोशाला निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड में खनन उद्योग की व्यापक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में खनन नीति के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन, कृषि व कृषि विविधीकरण, खाद्य प्रसंस्करण, ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना, सौर ऊर्जा आदि की भी अच्छी सम्भावनाएं हैं। इन सभी के सन्दर्भ में ‘बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड’ प्रस्ताव लाए। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर उद्योग स्थापना के सन्दर्भ में भी ‘बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड’ अपने सुझाव प्रस्तुत करे।सीएम योगी ने कहा कि बुन्देलखण्ड की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किए जाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक तीन माह पर ‘बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड’ की बैठक आयोजित की जाए और उसकी रिपोर्ट तैयार कर पेश करने को कहा। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब