लाइव न्यूज़ :

यूपी में बाबा के बाद एमपी में चलेगा 'मामा का बलडोजर', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुंडों और अपराधियों को चेताया

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2022 18:47 IST

सीएम ने गुंडों और माफियाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश में जितने भी गुंडे और अपराधी हैं, वे सुन लें कि अगर किसी गरीब और कमजोर की तरफ़ हाथ उठाया तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- अगर किसी गरीब-कमजोर की तरफ़ हाथ उठा तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगागुंडों अपराधियों से सीएम ने दो टूक कहा- चैन से नहीं रहने दूंगा किसी भी कीमत पर

रायसेन: अब क्या यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी गुंडों और अपराधियों के मकान पर बुलडोजर चलने वाला है। रायसेन जिले में एक कार्यक्रम में राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के गुडों और अपराधियों से दो टूक कहा है कि अगर वे किसी गरीब और कमजोर की तरफ़ हाथ उठाते हैं तो वे उनके मकान को खोदकर मैदान बना देंगे।

सीएम ने गुंडों और माफियाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश में जितने भी गुंडे और अपराधी हैं, वे सुन लें कि अगर किसी गरीब और कमजोर की तरफ़ हाथ उठाया तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगा। चैन से नहीं रहने दूंगा किसी भी कीमत पर। 

उन्होंने कहा, गुंडे और बदमाश यह न समझ लें कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार है। यह मामा का राज है। गड़बड़ की तो छोडूंगा नहीं। मामा का बुलडोज़र चला है। जब तक बदमाशों को दफन नहीं कर देता, तब तक यह रुकेगा नहीं।

मालूम हो कि अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर के साथ बुलडोजर की तस्वीर वाले होर्डिंग भोपाल में देखे गए थे और प्रदेश की राजधानी में लगे होर्डिंग्स को सही ठहराते हुए बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सीएम शिवराज अपराधियों पर बुलडोजर चलाकर मध्य प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार में बुलडोजर का खूब इस्तेमाल किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियों में भी बुलडोजर नजर आ रहे थे। यहां तक की उन्हें बुलडोजर वाले बाबा तक संबोधित किया जा रहा था। अब मध्य प्रदेश के भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य के गुंडों और मवालियों को आगह कर दिया है, कि वे गरीबों को न सताएं, वरना उनकी खैर नहीं।  

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील