मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार से काटी कन्नी, कहा-तबीयत ठीक हुआ तो करेंगे प्रचार

By एस पी सिन्हा | Published: October 27, 2022 06:31 PM2022-10-27T18:31:47+5:302022-10-27T18:32:32+5:30

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी मोकामा जाने की चर्चा थी। लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने कन्नी काटा ली। उपचुनाव का प्रचार एक नवंबर को समाप्त हो रहा है। तीन तारीख को गोपालगंज और मोकामा विस सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।

CM Nitish Kumar stayes away election campaign, says - if his health is fine, he will campaign | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार से काटी कन्नी, कहा-तबीयत ठीक हुआ तो करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार से काटी कन्नी, कहा-तबीयत ठीक हुआ तो करेंगे प्रचार

Highlightsआज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी मोकामा जाने की चर्चा थी, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने कन्नी काट लीतीन नवंबर 2022 को गोपालगंज और मोकामा विस सीट के लिए वोट डाले जाएंगेदरअसल पिछले दिनों हुई स्टीमर दुर्घटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चोटिल हो गए थे

पटना: बिहार की सियासत में 'ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर' वाली कहावत अक्सर ही चरितार्थ होती नजर आ जाती है। बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में इस कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राजद उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पक्ष में वोट मांगने के लिए मोकामा की गलियों में घूम रहे हैं। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में यह दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होकर आमने सामने की जंग लड़ रहे थे। 

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी मोकामा जाने की चर्चा थी। लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने कन्नी काट ली। उपचुनाव का प्रचार एक नवंबर को समाप्त हो रहा है। तीन तारीख को गोपालगंज और मोकामा विस सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। अब तक यह कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार करने जाएंगे। लेकिन अब यह संभावना कम ही है कि वह प्रचार करने जायेंगे। 

गर्दनीबाग ठाकुराबाड़ी में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडिया के द्वारा यह सवाल पूछा गया कि क्या आप चुनाव प्रचार में जाएंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आप लोग जानते हैं कि हमें जख्म है। अभी ऐसी कोई बात नहीं है। अभी तो हमको चोट लगी हुई है। वह ठीक हो जायेगा तब न कुछ सोचेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सब लोग तो जा ही रहे हैं। वह सब मैंने कर दिया है। उन्होंने कहा कि तबीयत ठीक होने पर चुनाव प्रचार करने जाएंगे। 

दरअसल पिछले दिनों हुई स्टीमर दुर्घटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चोटिल हो गए थे। मुख्यमंत्री ने 26 अक्टूबर को अपना घाव भी पत्रकारों को दिखाया था। उनके पेट में चोट है, ऐसे में वो हेलीकॉप्टर का बेल्ट नहीं बांध सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय नहीं होने के कारण चुनाव प्रचार में अब तक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नहीं गये हैं। तेजस्वी यादव पिछले 3 दिनों से दिल्ली में ही हैं। 

बता दें कि पहले ये घोषणा की गई थी कि नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव औऱ जीतन राम मांझी भी रहेंगे। वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। अब जो भी होगा वो छठ के बाद होगा। एक नवंबर को मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार को जा सकते हैं।

Web Title: CM Nitish Kumar stayes away election campaign, says - if his health is fine, he will campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे