लाइव न्यूज़ :

'आंध्र प्रदेश के लिए चार राजधानी बनाने की तैयारी कर रहे हैं सीएम जगनमोहन रेड्डी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 11:16 IST

बीजेपी सांसद ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी का यह कदम स्वागत योग्य है क्योंकि इससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास अलग-अलग क्षेत्रों में विकेंद्रित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने दावा किया है कि सीएम रेड्डी प्रदेश की चार राजधानी बनाना चाहते हैं।बीजेपी सांसद ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी का यह कदम स्वागत योग्य है

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चार राजधानी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश की इस टिप्पणी ने सूबे में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। वेंकटेश ने कुरनूल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह दावा किया। आंध्र प्रदेश की राजधानी को अमरावती से कहीं और शिफ्ट करने को लेकर सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच पहले से ही जुबानी जंग जारी है।

वेंकटेश ने कहा कि सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अमरावती से राजधानी शिफ्ट करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्र सरकार को अवगत कराया है। टीजी वेंकटेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सीएम रेड्डी प्रदेश की चार राजधानी बनाना चाहते हैं जो विजयनगरम, काकीनाड़ा, गुंटूर और कडपा में स्थित होंगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के सभी क्षेत्रों का चौतरफा विकास होगा।

बीजेपी सांसद ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी का यह कदम स्वागत योग्य है क्योंकि इससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास अलग-अलग क्षेत्रों में विकेंद्रित होगा।

अमरावती को राजधानी बनाने पर विपक्ष में रहते हुए जगनमोहन ने तत्कालीन टीडीपी सरकार के निर्णय का विरोध किया था। वेंकटेश ने कहा, 'यहां की जनता और किसान भी टीडीपी के उस निर्णय (राजाधानी अमरावती) के खिलाफ थे। वेंकटेश ने यह भी कहा कि इस निर्णय के कारण ही टीडीपी नेता और चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश अपना चुनाव हार गए थे।' 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाईएसआर कांग्रेस पार्टीतेलगु देशम पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप