लाइव न्यूज़ :

सीएम जगन मोहन रेड्डी का चंद्रबाबू नायडू पर एक और वार, अब रिवर फ्रंट बंगले को गिराने की तैयारी

By भाषा | Updated: June 29, 2019 08:39 IST

आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) ने कृष्णा नदी के किनारे स्थित चंद्रबाबू के बंगले को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देनायडू ने जिस बंगले को लीज पर लिया है, वह 6 एकड़ में फैला है और कृष्णा नदी से कुछ दूरी पर हैइससे पहले मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नायडू के कार्यकाल में 9 करोड़ की लागत से बनी इमारत 'प्रजा वेदिका' को अवैध बताया था

तेदेपा पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की इमारत 'प्रजा वेदिका' को ढहाने के बाद आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने उन पर एक और वार किया है. चंद्रबाबू के कृष्णा नदी के तट (रिवर फ्रंट) पर स्थित लीज पर लिए गए बंगले को गिराने की तैयारी हो चुकी है.

आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) ने कृष्णा नदी के किनारे स्थित चंद्रबाबू के बंगले को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया है. इसे पूर्व मुख्यमंत्री ने लीज पर ले रखा है और वे यहां पिछले तीन साल से रह रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि नियमों के हिसाब से नदी के आस-पास 100 मीटर के दायरे में किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है. दूसरी ओर, तेदेपा ने नोटिस को राजनीतिक दुर्भावना की कार्रवाई करार दिया है. सीआरडीए के जोनल अधिकारी नरेंद्र रेड्डी आज नायडू के बंगले पर पहुंचे और इसके मालिक एल. रमेश के नाम नोटिस से मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया. इसमें मालिक से कहा गया है कि वे किरायदार से एक हफ्ते में बंगला खाली करा लें. इसके बाद बंगले को गिरा दिया जाएगा.

नायडू ने जिस बंगले को लीज पर लिया है, वह 6 एकड़ में फैला है और कृष्णा नदी से कुछ दूरी पर है. जगन के पिता के सीएम रहते बंगले को मंजूरी मिली थी: तेदेपा पूर्व मंत्री और तेदेपा नेता येनमाला रामकृष्णाडु ने कहा, नायडू जिस बंगले में रहते हैं, वायएसआर रेड्डी (जगन मोहन के पिता) के मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायत से उसके निर्माण के लिए मंजूरी ली गई थी. निर्माण के वक्त सीआरडीए नहीं था. बंगले को अवैध बताकर गिराने के लिए नोटिस देना राजनीतिक बदले की कार्रवाई है.

9 करोड़ की इमारत 'प्रजा वेदिका' जमींदोज इससे पहले मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नायडू के कार्यकाल में 9 करोड़ की लागत से बनी इमारत 'प्रजा वेदिका' को अवैध बताया था. उनके आदेश पर 25 जून से प्रजा वेदिका को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई थी. पिछले दिनों रेड्डी सरकार ने नायडू के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा भी हटाई थी. बेटे की जेड प्लस सुरक्षा घटाई गई थी.

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत