लाइव न्यूज़ :

सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी को सीएम ने दी ₹5 लाख की सहायता, मकान निर्माण के लिए ₹1.5 लाख

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2023 16:54 IST

सीधी कलेक्टर ने ट्वीट किया, “सीएम के निर्देशानुसार, दशमत रावत को 5 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उनके घर के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी स्वीकृत की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।घर निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की सहायता और घर निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशमत से अपने आवास पर मुलाकात की और पैर धोकर उनसे माफी मांगी।

बीते मंगलवार को एक वायरल वीडियो में आदिवासी दशमत पर स्थानीय भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा पेशाब करते देखा गया था। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आक्रोश देखा गया। आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसपर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।

शिवराज सरकार द्वारा पीड़ित दशमत रावत को 5 लाख रुपये की सहायता और घर निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उनके घर के निर्माण के लिए सीधी कलेक्टर ने एक ट्वीट के माध्यम से इसकी पुष्टि की। सीधी कलेक्टर ने ट्वीट किया, “सीएम के निर्देशानुसार, दशमत रावत को 5 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उनके घर के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी स्वीकृत की गई है।

सीएम ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत के पांव धोकर माफी मांगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि - मन दु:खी है, दशमत जी आपकी पीड़ा बाँटने का यह प्रयास है। आपसे माफी भी माँगता हूँ, मेरे लिए जनता ही भगवान है! मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार (6 जुलाई) को भोपाल में सीएम हाउस में पीड़ित दशमत रावत के पैर धोए। सीएम ने रावत से माफी भी मांगी और कहा कि वीडियो देखकर उन्हें दुख हुआ है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?