पटना में घायल हुआ महाराष्ट्र का परिवार तो एकनाथ शिंदे ने की मदद, एयर एंबुलेंस का किया इंतजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 18, 2022 03:07 PM2022-07-18T15:07:25+5:302022-07-18T15:07:54+5:30

शनिवार देर रात बिहार के पटना में एक घर में गैस रिसाव से बड़ा धमाका हुआ। हादसे में परिवार के 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोगों को बेहतर इलाज के लिए पुणे रेफर किया गया। इसके लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उनकी मदद की।

CM Eknath Shinde helps Maharashtrian Family, airlift patients to Pune before sunrise for treatment | पटना में घायल हुआ महाराष्ट्र का परिवार तो एकनाथ शिंदे ने की मदद, एयर एंबुलेंस का किया इंतजाम

पटना में घायल हुआ महाराष्ट्र का परिवार तो एकनाथ शिंदे ने की मदद, एयर एंबुलेंस का किया इंतजाम

Highlightsअगर वक्त रहते मरीजों को एयर एंबुलेंस से पुणे न पहुंचाया जाता तो उनकी हालत बिगड़ सकती थी। पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि एकनाथ शिंदे उनके लिए भगवान बन कर आए हैं। पीड़ित बच्चों की मां ने कहा कि बच्चों के ठीक होने के बाद उन्हे एकनाथ शिंदे से मुलाकात कराऐंगी।

पुणे: बिहार के पटना में शनिवार देर रात एक घर में गैस रिसाव होने से सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसे में परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि अनमोल जाधव का परिवार महाराष्ट्र के पुणे के गुरसाले गांव का रहने वाला है। बिहार के पटना में पीड़ित परिवार का व्यापार है।

बहरहाल, हादसे में झुलसे लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हे बेहतर इलाज के लिए मुबंई या पुणे ले जाने की बात कही। परिवार के लोगों ने पीड़ितों के लिए एयर एंबुलेंस का इंतेजाम करने की कोशिश की। हालांकि एंबुलेंस कंपनी की तरफ से कहा गया कि एक वक्त पर एक ही मरीज को ले जाया जाएगा। 

एकनाथ शिंदे ने अपने खर्चे पर किया एंबुलेंस का इंतेजाम 

परिवार के बाकी लोग उस वक्त काफी परेशान हो गए। सभी मरीजो को अलग अलग एयर एंबुलेंस के जरीए पंहुचाने का खर्चा लाखों में था जो परिवार नहीं कर सकता था। जैसे जैसे वक्त बीत रहा था अनमोल के परिवार वाले हताश हो रहे थे।

इसी बीच परिवार के एक सदस्य ने सांगली के विधायक अनिल बाबर के जरिए एकनाथ शिंदे से संर्पक किया। एकनाथ शिंदे को मरीजों की सारी जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य  सिंधिया से आग्रह किया कि एयर एंबुलेंस का इंतेजाम किया जाए। हालांकि तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने खुद के खर्चे पर 2 एयर एंबुलेंस बुक करवाई। 

परिवार के लोगों ने एकनाथ शिंदे का जताया आभार

दो एयर एंबुलेंस के जरिए 11 और 12 साल के दो बच्चों को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस वक्त बच्चों को एयर एंबुलेंस के जरीए इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। उस वक्त परिवार के बाकी लोगों रो पड़े। उनका कहना है कि इंसान के रूप में भगवान ने उनकी मदद की है। उन्होंने कहा कि बिना हमारा नाम जाने, हमारे गांव का नाम जाने, शिंदे साहब ने हमारी मदद की है। पीड़ित बच्चों की मां ने कहा कि जैसे ही बच्चे ठीक होंगे वो उन्हे एकनाथ शिंदे से मिलवाने जरूर ले जाएंगी। 

Web Title: CM Eknath Shinde helps Maharashtrian Family, airlift patients to Pune before sunrise for treatment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे