लाइव न्यूज़ :

MP: 90 डिग्री मोड़ वाले ओवरब्रिज पर सीएम मोहन यादव का एक्शन, दो सीई सहित 7 को किया सस्पेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 08:02 IST

MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीर योजनागत खामियों के चलते सात पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों को निलंबित कर दिया और डिजाइन कंसल्टेंट को ब्लैक लिस्ट कर दिया।

Open in App

MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 90 डिग्री का ओवरब्रिज इन दिनों अपनी बनावट के लिए सुर्खियों में है। इसके निर्माण में आई तकनीकी खराबी के उजागर होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कठोर कदम उठाया है। उन्होंने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। साथ ही, इस प्रोजेक्ट में आरओबी की निर्माण एजेंसी और डिजाईन कंसल्टेंट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

इस मामले में सीएम डॉ. यादव ने दो चीफ इंजीनियर (सीई) सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही थी। इस तरह की कोई हरकत प्रदेश सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। भविष्य में भी इस तरह के काम करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि एक्शन लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा कि ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गयी है। सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।

सीएम ने पोस्ट में लिखा, "इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।"

ये अधिकारी हुए सस्पेंड

सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद आरओबी के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों शानुल सक्सेना, शबाना रज्जाक, संजय खांडे, उमाशंकर मिश्रा, रवि शुक्ला, जावेद शकील, जीपी वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा एमपी सिंह (रिटायर्ड अधिकारी) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण