लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चढ़े सियासी पारे के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने लिया ये बड़ा फैसला, आज ही संभाला है कार्यभार

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 18:33 IST

महाराष्ट्र में बीजेपी ने शनिवार सुबह सरकार बनाई और देवेंद्र फड़नवीस आज सीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम देवेंद्र फड़नवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत दी है। इस समय प्रदेश में बागी हुए अजित पवार की मदद से अचानक बनी सरकार के चलते सियासी सरगर्मियां तेज हैं।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्पी देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार (25 नवंबर) को एक बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत दी है। बता दें, इस समय प्रदेश में बागी हुए अजित पवार की मदद से अचानक बनी सरकार के चलते सियासी सरगर्मियां तेज हैं और शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस दावा कर रही है की बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और हमारे पास बहुमत है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विवटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र आकस्मिकता निधि से 5380 करोड़ रुपये मंजूरी दे दी है।

बता दें कि बीते दिन रविवार को बारिश से प्रभावित किसानों को अतिरिक्त सहायता और सहायता के लिए विभिन्न उपायों पर बैठक की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार शामिल थे।  उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने शनिवार सुबह ऐसे समय में सरकार बनाई जब कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच सरकार के गठन को लेकर अंतिम चरण में चर्चा हो रही थी। बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने दूसरी बार शपथ ली। वहीं, अजित पवार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार का एकबार फिर दावा किया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। बीजेपी के साथ जाने का फैसला उनके भतीजे अजित पवार का है। यह पार्टी का निर्णय नहीं है और हम इसका समर्थन नहीं करते। 

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। 

गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को बहुमत तो मिला लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के चलते वे मिलकर सरकार नहीं बना पाईं। बीजेपी और शिवसेना के अलग-अलग रास्ते अख्तियार करने के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के पास पहुंची। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर