लाइव न्यूज़ :

Dantewada Naxal Attack: सीएम भूपेश बघेल ने जवानों के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, 'भारत माता की जय' के लगे नारे

By आजाद खान | Updated: April 27, 2023 14:42 IST

बुधवार को हुए दंतेवाड़ा नक्सल अटैक पर बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा है कि "इस घटना में हमारे 10 जवान और एक चालक शहीद हुआ, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। मुझे गर्व है कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए...इस घटना से हमारे मनोबल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि हमारे जवान उनका डटकर सामना करेंगे और इसका बदला लेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देसीएम भूपेश बघेल ने जवानों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देकर उसे कंधा भी दिया है। इस दौरान कई और नेता भी वहां मौजूद थे जिन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि दी है। इससे पहले सीएम बघेल ने कहा है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और इसका बदला लिया जाएगा।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली विस्फोट में जिन जवानों की मौत हुई है, उन्हें सीएम भूपेश बघेल ने पहले श्रद्धांजलि दी है और उन में से एक जवान के पार्थिव शरीर को कंधा दिया है। सीएम भूपेश बघेल के साथ कई और नेताओं ने उन जवानों को श्रद्धांजलि दी है जिनकी कल एक आईईडी विस्फोट में मौत हो गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीएम बघेल जवान के पार्थिव शरीर को कंधे पर रखकर चलते हुए दिखाई दे रहे है। 

जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बघेल ने कहा है कि इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा तथा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ था जिसमें सुरक्षाबल के 10 जवान और वाहन चालक की मौत हो गई थी। 

हमारे जवान लेंगे इसका बदला- सीएम बघेल

नक्सलियों द्वारा दंतेवाड़ा हमले पर बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा है कि "इस घटना में हमारे 10 जवान और एक चालक शहीद हुआ, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। मुझे गर्व है कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए...इस घटना से हमारे मनोबल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि हमारे जवान उनका डटकर सामना करेंगे और इसका बदला लेंगे।"

पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम तथ अन्य नेताओं ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया है। इस दौरान सीएम बघेल ने वहां मौजूद शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्रील ने एक शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया है। 

जब जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया जा रहा था, उस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए थे। जवानों के पार्थिव शरीर को शव वाहन से उनके निवास स्थान के लिए भेजा जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पुलिसकर्मी ने घटना के तुरंत बाद बनाया है वीडियो

 दंतेवाड़ा नक्सल अटैक के वक्त ही वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने इस घटना का वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी मोर्चा संभालते हुए आवाज लगाता है और आगे बढ़ते की कोशिश करता है। इस दौरान कुछ राउंड गोलियां भी चलती हुई सुनाई दी है। 

इसके बाद वीडियो बना रहा पुलिसकर्मी को यह कहते हुए सुना गया है कि 'उड़ गया, पूरा उड़ गया' जिसका अर्थ यह हुआ है कि इस विस्फोट से पूरी गाड़ी उड़ गई है। वहीं क्लिप में घटनास्थल पर काफी धुंआ भी देखा गया है। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलाभूपेश बघेलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब