लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में नहीं सूखे राजस्थान का हलक, इसके लिए सीएम अशोक गहलोत ने ली अधिकारियों की 'क्लास'

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2019 13:24 IST

सीएम गहलोत ने पेयजल की मांग के अनुसार, आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को पीने के लिए स्वच्छ पानी की कमी नहीं हो। यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी संवेदनशील रहकर एडवांस प्लानिंग के साथ काम करें।  

Open in App

गर्मी का मौसम आने से पहले ही पानी की किल्लत न हो और प्रदेश की जनता का हलक न सूखे इसके लिए राजस्थान की नई नवेली सरकार योजना बनाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

सीएम गहलोत ने पेयजल की मांग के अनुसार, आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को पीने के लिए स्वच्छ पानी की कमी नहीं हो। यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी संवेदनशील रहकर एडवांस प्लानिंग के साथ काम करें।  

सीएम गहलोत ने यह बात मुख्यमंत्री कार्यालय में पानी की आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक में कही। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में आवश्यकतानुसार नये ट्यूबवेल और हैंडपम्प की खुदाई के लिए योजना तैयार कर उसका अनुमोदन समय से पहले ही करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से इसकी स्वीकृति दें। उन्होंने जिला कलेक्टरों को भी पानी की आपूर्ति के लिए आकस्मिक निधि से जरूरत पड़ने पर तुरंत स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सूबे की राजधानी जयपुर शहर के लिए आगामी वर्षों की पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर भी विचार किया और अधिकारियों को योजनाएं बनाने के लिए कहा। 

बैठक में बताया गया कि जयपुर में आगामी गर्मियों के लिए समुचित पानी की व्यवस्था की जा रही है। गांवों सहित सभी क्षे़त्रों के लिए नए ट्यूबवैल और हैंडपम्प खुदवाकर एवं बड़े रूप में रिपेयर करवाकर और टैंकरों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को भी ठीक करवाया जा रहा है। इसके लिए समुचित राशि उपलब्ध है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया