लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 17 मई के बाद लॉकडाउन में कितनी ढील दी जाए, CM केजरीवाल ने whatsapp नंबर पर कल शाम 5 बजे तक मांगे सुझाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2020 12:30 IST

कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लगाया गया 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।देश में कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार के पार चली गई है।

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने या ढील देने पर जनता से सुझाव मांगे हैं। कल (13 मई) शाम 5 बजे तक आप इस 8800007722 नंबर पर  व्हाट्सएप्प  whatsapp के जरिए सुझाव दे सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 17 मई के बाद क्या दिल्ली में लॉकडाउन में ढील देनी चाहिए? कितनी ढील देनी चाहिए? कृपया अपने सुझाव 8800007722 पर मुझे कल शाम 5 बजे तक whatsapp करें, या 1031 पर फोन कर के अपना सुझाव रिकॉर्ड करें। 

आप दिल्ली के सीएम केजरीवाल को मेल भी कर सकते हैं। इस मेल आईडी पर delhicm.suggestions@gmail.com आप उन्हें अपना सुझाव भेज सकते हैं। 

MCD स्कूल में अध्यापिका की कोरोना से मौत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उनकी ड्यूटी खाना बांटने में लगाई गई थी। सीएम केजरीवाल ने कहा, MCD स्कूल की टीचर श्रीमती बैकाली जी को सरकारी स्कूल में खाना बांटने के दौरान कोरोना हो गया, जिस कारण 4 मई को उनका देहांत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मानजनक राशि देगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि दिल्ली में Covid-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7639 हो गई है इसमें कल के 406 केस शामिल हैं। कल 383 लोग ठीक हो चुके हैं और कल 13 मौतें हुई हैं।अब तक कुल 2512 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक कोरोना से 86 लोग की मौत हो चुकी है। 

देश में पिछले 24 घंटों में 3,604 COVID-19 के मामले सामने आए हैं 87 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, इसमें 46,008 सक्रिय मामले हैं। कोविड-19 से 22454 ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से  2,293 मौतें हुई हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट