दिल्ली में बादल घिरे रहने, तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान : मौसम विभाग

By भाषा | Published: April 16, 2021 11:15 AM2021-04-16T11:15:07+5:302021-04-16T11:15:07+5:30

Cloudy, strong winds will reduce temperature in Delhi: Meteorological Department | दिल्ली में बादल घिरे रहने, तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान : मौसम विभाग

दिल्ली में बादल घिरे रहने, तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया।

शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

आईएमडी ने बताया कि अगले पांच छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cloudy, strong winds will reduce temperature in Delhi: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे