लाइव न्यूज़ :

Weather Alert: दिल्ली में कल छाए रहेंगे बादल, बंगाल के इन जिलों में 13 जून तक होगी भारी बारिश, जानें पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2023 22:16 IST

बता दें कि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार और सिक्किम में 10 जून तक भारी बारिश और उसके बाद 13 जून तक बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने बताया कि 13 जून तक गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज की तरह कल भी बादल छाएं रहेंगे। उधर पश्चिम बंगाल में 13 जून तक तेज बारिश होने की संभावना है। यही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 

दिल्ली में आगे ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि दिन का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आसमान के साफ रहने और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। 

पश्चिम बंगाल के इन जिलों में 13 जून तक भारी बारिश होगी- विभाग

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि राज्य के दक्षिणी जिलों में लोग संभवत: 13 जून तक भीषण गर्मी से जूझते रहेंगे। बहरहाल, कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर को बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार और सिक्किम में 10 जून तक भारी बारिश और उसके बाद 13 जून तक बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने बताया कि 13 जून तक गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहेगी। 

पूर्वोत्तर राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम कार्यालय ने राज्य के उप-हिमालयी जिलों में मानसून से पहले की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दो दिनों के भीतर सभी पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम की ओर बढ़ने की संभावना है। उसने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून आने के कारण मणिपुर, नगालैंड, मेघालय एवं मिजोरम में अगले तीन दिन में और असम एवं अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :भारतNew Delhiपश्चिम बंगालसिक्किमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार