लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: चमोली में बाढ़ और बादल फटने से मां-बेटी समेत 6 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

By भाषा | Updated: August 12, 2019 12:54 IST

इसके अलावा, क्षेत्र के ही एक अन्य गांव लाखी में भी एक मकान में तीन व्यक्तियों के दबे होने की सूचना मिली है जहां सभी आवश्यक उपकरणों सहित एसडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया गया है । 

Open in App

उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र में दो अलग—अलग स्थानों पर भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन और बादल फटने से एक मां—बेटी सहित 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। इन घटनाओं में तीन अन्य व्यक्तियों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है ।

राज्य आपदा मोचन बल 'एसडीआरएफ' द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार, तड़के हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बल की दो टीमों को मौके पर रवाना किया गया है । घाट क्षेत्र में कल रात से जारी भारी बारिश के कारण एक मकान ढहने से उसके मलबे में महिला रूपा देवी तथा उसकी नौ माह की पुत्री चंदा दब गये ।

 

मलबा हटाकर दोनों के शव बरामद कर लिये गये हैं । इस घटना में एक अन्य महिला नारति :21: का शव भी बरामद हुआ है । मकान में मौजूद 40 बकरियों और दो बैलों के भी मलबे में फंसे होने की सूचना है ।

इसके अलावा, क्षेत्र के ही एक अन्य गांव लाखी में भी एक मकान में तीन व्यक्तियों के दबे होने की सूचना मिली है जहां सभी आवश्यक उपकरणों सहित एसडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया गया है । 

टॅग्स :उत्तराखण्डबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो