लाइव न्यूज़ :

40 फीसदी भारतीयों की स्वच्छ ईंधन तक पहुंच नहीं, हर पांचवां भारतीय खुले में शौच करता है, NFHS रिपोर्ट में खुलासा

By विशाल कुमार | Updated: May 22, 2022 11:59 IST

ग्रामीण इलाकों में 56 फीसदी लोग खाना पकाने के लिए कोयले, लकड़ी, लकड़ी का कोयला और उपले का उपयोग करते हैं और उनमें से बड़ी संख्या में उसी कमरे में खाना बनाते हैं जहां वे रहते हैं, जिससे घर का हर सदस्य हानिकारक धुएं के संपर्क में आता है।

Open in App
ठळक मुद्दे 57 फीसदी लोग एलपीजी, प्राकृतिक गैस और बिजली का उपयोग करके खाना नहीं बना सकते हैं।ग्रामीण इलाकों में 56 फीसदी लोग कोयले, लकड़ी और उपले का उपयोग करते हैं।ग्रामीण इलाकों में 56 फीसदी लोग खाना पकाने के लिए कोयले, लकड़ी, लकड़ी का कोयला और उपले का उपयोग करते हैं।

नई दिल्ली: देश में 40 फीसदी से अधिक भारतीयों के पास खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन तक पहुंच नहीं है, जबकि हर पांचवां भारतीय अभी भी खुले में शौच करता है।

यह खुलासा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में किया है, जो केंद्र सरकार के दावों के विपरित देश की सामाजिक-आर्थिक वास्तविकताओं को दिखाती है।

राष्ट्रीय औसत के विपरित ग्रामीण क्षेत्रों में यह औसत कहीं ज्यादा है, जहां 57 फीसदी लोग एलपीजी, प्राकृतिक गैस और बिजली का उपयोग करके खाना नहीं बना सकते हैं जबकि 26 फीसदी लोग खुले में शौच करते हैं।

साथ ही, ग्रामीण इलाकों में 56 फीसदी लोग खाना पकाने के लिए कोयले, लकड़ी, लकड़ी का कोयला और उपले का उपयोग करते हैं और उनमें से बड़ी संख्या में उसी कमरे में खाना बनाते हैं जहां वे रहते हैं, जिससे घर का हर सदस्य हानिकारक धुएं के संपर्क में आता है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की, जिसमें 8 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और एक सिलेंडर देने की बात कही गई थी।

छह साल बाद एनएफएचएस-5 के सर्वेक्षण से पता चलता है कि देश में एलपीजी की पहुंच 58 प्रतिशत है, जबकि गांवों में केवल 42 प्रतिशत परिवार ही रसोई गैस या प्राकृतिक गैस का उपयोग खाना पकाने के लिए करते हैं। ग्रामीण भारत का पसंदीदा ईंधन लकड़ी है जिसमें लगभग 44 प्रतिशत परिवार इसका उपयोग करते हैं।

टॅग्स :भारतफ्यूल एफिशिएंसीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल