लाइव न्यूज़ :

असम में सीएए पर छिड़ा घमासान, यूओएफए ने किया 'हड़ताल' का ऐलान, गुवाहाटी पुलिस ने जारी की चेतावनी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2024 09:10 IST

असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर भारी संग्राम छिड़ गया है। गुवाहाटी, कामरूप, बारपेटा, लखीमपुर, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट और तेजपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीएए की प्रतियां जलाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर भारी संग्राम छिड़ गया हैगुवाहाटी, कामरूप, डिब्रूगढ़, गोलाघाट और तेजपुर जैसे कई जिलों में सीएए की प्रतियां जलाई गईंहालात की गंभीरता को देखते हुए गुवाहाटी पुलिस ने कई संगठनों को कानूनी नोटिस जारी किया है

गुवाहाटी:असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर भारी घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बीते सोमवार को सीएए नियमों को अधिसूचित कियेाने के बाद से असम की 16-पक्षीय संयुक्त विपक्षी मंच (यूओएफए) ने इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलना करने और मंगलवार को राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि गुवाहाटी, कामरूप, बारपेटा, लखीमपुर, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट और तेजपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीएए की प्रतियां जलाई गई और विरोध रैलियों का आयोजन हुआ है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार हालात की गंभीरता को देखते हुए गुवाहाटी पुलिस ने उन सभी संगठनों को कानूनी नोटिस जारी किया है, जिन्होंने सीएए के विरोध में राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

आंदोलनकारी दलों को कड़ी चेतावनी देते हुए गुवाहाटी पुलिस ने कहा, "अगर सीएए के विरोध में बुलाये गये हड़ताल के कारण रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों सहित सार्वजनिक या निजी संपत्ति को कोई नुकसान हुआ या फिर किसी भी नागरिक को चोट लगी तो आंदोलनकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

केंद्र सरकार द्वारा बीते सोमवार को लागू किये गये सीएए कनून की घोषणा के फौरन बाद पूरे असम में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और विपक्ष ने इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की है।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते रविवार को चेतावनी दी थी कि अगर राजनीतिक दल अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए हड़ताल का आह्वान करते हैं तो वे अपना नागरिक पंजीकरण खो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों को अपनी शिकायत के निवारण के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन से उनके किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।

सीएम सरमा ने कहा, "हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन अगर कोई राजनीतिक दल अदालत के आदेश की अवहेलना करता है, तो उसका नागरिक पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।"

मालूम हो कि बीते सोमवार को केंद्र ने सीएए 2019 के कार्यान्वयन की घोषणा कर दी। सरकार की ओर से यह कदम संसद द्वारा सीएए कानून पारित होने के चार साल बाद आया है। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों के लिए नागरिकता का मार्ग प्रशस्त किया है।

इसके साथ केंद्र सरकार अब तीन देशों के सताए हुए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना शुरू कर देगा।

टॅग्स :CAAAssamहेमंत विश्व शर्माHimanta Biswa SarmaBJPGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार