लाइव न्यूज़ :

JNU की छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 19, 2018 20:40 IST

JNU के प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मार्चः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के एक प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार देर शाम को इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रोफेसर की गिरफ्तार की मांग कर रहे छात्र वसंत कुंज पुलिस स्टेशन तक पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

दरअसल, प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। अतुल जौहरी साइंस के प्रोफेसर हैं और उन पर आरोप है कि वह कक्षा में पढ़ाते समय अश्लील बातें और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। इसको लेकर पिछले कई दिनों से छात्राएं प्रदर्शन करती आ रही हैं। 

प्रोफेसर से परेशान छात्राएं वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं और पुलिस ने अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के साथ केस दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, छात्राएं शनिवार को दिल्ली महिला आयोग का रुख कर चुकी हैं। 

आरोपी प्रोफेसर यूनिवर्सिटी के दो प्रशासनिक पदों से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे चुका है। ये पद मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) थे। हालांकि उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निहित स्वार्थ वाले कुछ छात्रों का एक प्रायोजित कदम है।

छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी का कहना था कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह जेएनयू परिसर में मिली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जेएनयू प्रशासन ने उन्हें उनके अकादमिक दायित्वों से भी मुक्त नहीं किया है। गीता ने दावा किया कि अब तक नौ छात्राएं उत्पीड़न की रिपोर्ट देने के लिए सामने आई हैं और कई पूर्व छात्राओं ने हमें फोन कर प्रोफेसर के मातहत काम करने के दौरान उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न के वाकये बताए हैं।

टॅग्स :जेएनयूदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर