लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में पोस्टर फाड़े जाने को लेकर भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:21 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अप्रैल कोलकाता में राज्य के वरिष्ठ मंत्री फिरहद हकीम का गढ़ माने जाने वाले चेतला इलाके में भाजपा उम्मीदवार रुद्रनिल घोष के पोस्टर फटे हुए मिलने के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घोष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टर फाड़े जाने के संबंध शिकायत दर्ज कराने के लिये बृहस्पतिवार मध्यरात्रि चेतला थाने जा रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसके चलते कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

घोष ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि तृणमूल के लगभग 250 सदस्यों ने उनपर और उनकी पार्टी के साथियों पर हमला किया, जब वे थाने जा रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतला थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए पोस्ट फाड़ने तथा उनपर हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन करते हुए उनपर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की।

शुक्रवार दोपहर तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?