लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलीले सुनने को तैयार, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए CJI ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2023 12:45 IST

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या पर गौर करते हुए बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वकीलों की दलीलें सुनने का इच्छुक है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत वकीलों को ‘हाईब्रिड मोड’ से पेश होने की अनुमति देने को तैयार है।प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि हम आपकी दलीलें वीडिया कॉन्फ्रेंस के जरिए सुन सकते हैं।देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,33,719 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ का कहना है कि कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर वकील अदालत में वर्चुअल रूप से पेश होने के लिए स्वतंत्र हैं। उनका कहना है कि अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअल रूप से पेश होना चाहते हैं तो वे हाईब्रिड मोड में काम कर सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,435 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,33,719 हो गई है। पिछले 163 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 23,091 पर पहुंच गई है। मृतक संख्या भी बढ़कर 5,30,916 हो गई है।

देश में पिछले साल 25 सितंबर को कोविड के 4,777 दैनिक मामले सामने आए थे। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से महाराष्ट्र में चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हुई। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में चार नाम और जोड़े हैं।

टॅग्स :DY ChandrachudCoronavirusकोविड-19 इंडियासुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील