लाइव न्यूज़ :

Operation Sindoor के बाद जम्‍मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर आज के लिए नागरिक उड़ानें स्थगित, जारी हुई एडवाइजरी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 7, 2025 08:55 IST

Operation Sindoor: धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

Operation Sindoor:  भारतीय वायु सेना ने जम्‍मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई क्षेत्र को बंद करने की पुष्टि की है, जिसके परिणामस्वरूप आज के लिए नागरिक उड़ान संचालन पूरी तरह से स्थगित हो गए हैं। जानकारी के लिए दोनों हवई अडडे वायुसेना के अधीन आते हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक जावेद अंजुम ने इसकी ​​पुष्टि करते हुए कहा कि "एयरफील्ड बंद है और आज श्रीनगर एयरपोर्ट से कोई भी नागरिक उड़ान संचालित नहीं होगी।"

यह कदम ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में उठाया गया है, जो नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किया गया एक सटीक हमला है।

अधिकारियों ने यात्रियों से एयरपोर्ट पर जाने से पहले संबंधित एयरलाइनों से उड़ान की स्थिति की जांच करने का आग्रह किया है।

जम्‍मू एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया हे क्‍योंकि यह पूरी तरह से इंटरनेशनल बार्डर के नजदीक माना जाता है।

उत्तर और पश्चिम भारतीय हवाई अड्डे तत्काल प्रभाव से नागरिक उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिए गए, NOTAM कार्रवाई प्रक्रियाधीन है:

1. लेह (IXL)2. थोइस (THW)3. श्रीनगर (एसएक्सआर)4. जम्मू (IXJ)5. अमृतसर (एटीक्यू)6. पठानकोट (IXP)7. चंडीगढ़ (IXC)8. जोधपुर (जेडीएच)9. जैसलमेर (JSA)10. जामनगर (JGA)11. भटिंडा (बीयूपी)12. भुज (BHJ)13. धर्मशाला (डीएचएम)14. शिमला (एसएलवी)15. राजकोट (RAJ)16. पोरबंदर (पीबीडी)

टॅग्स :हवाई जहाजजम्मू कश्मीरभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील