लाइव न्यूज़ :

नागपुर निकाय चुनावः कुल सीट 151, भाजपा 143 और शिवसेना 8 पर लड़ेगी? मुंबई के बाद नागपुर से बाहर हुए अजित पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 21:17 IST

Nagpur civic elections: महाराष्ट्र में 2017 में नागपुर महानगरपालिका के 151 सदस्यीय चुनाव में भाजपा ने 108 सीट, कांग्रेस ने 28, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10, शिवसेना (अविभाजित) ने दो और राकांपा (अविभाजित) ने एक सीट जीती थी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है।नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी निर्धारित की गई है।कांग्रेस पर 15 सीट आवंटित न करने का आरोप लगाया है।

Nagpur: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने नागपुर महानगरपालिका चुनाव की सभी 151 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जबकि महायुति की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा अधिकतम 143 सीट पर चुनाव लड़ेगी और शिवसेना के लिए केवल आठ सीट छोड़ी जाएगी। भाजपा की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने सूची साझा की है। इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में, महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों- कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने नागपुर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने कांग्रेस पर 15 सीट आवंटित न करने का आरोप लगाया है।

राकांपा (शप) की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस के नेताओं के साथ सोमवार रात तक बातचीत जारी रही। उन्होंने कहा कि बाद में नेताओं ने उनके फोन का जवाब देना बंद कर दिया, जिससे संकेत मिलता है कि वे गठबंधन नहीं करना चाहते।

राकांपा (शप) नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा लगता है कि कांग्रेस भाजपा की मदद करना चाहती है और इसलिए उसने हमारे साथ गठबंधन न करने का फैसला किया है।’’ महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी निर्धारित की गई है। महाराष्ट्र में 2017 में नागपुर महानगरपालिका के 151 सदस्यीय चुनाव में भाजपा ने 108 सीट, कांग्रेस ने 28, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10, शिवसेना (अविभाजित) ने दो और राकांपा (अविभाजित) ने एक सीट जीती थी।

टॅग्स :नागपुरBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसनितिन गडकरीएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?