लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयकः जब युगांडा से चुन-चुन कर खदेड़े गए लोगों को मिली भारत की शरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 15:06 IST

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपने भाषण में 1972 के जिस युगांडा संकट का जिक्र किया है, आइए उसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद शर्मा ने कहा कि अभी तक 9 संशोधन आए हैं जिसके तहत गोवा, दमन-दीव, पुड्डूचेरी, युंगाडा, श्रीलंका, केन्या से आए लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। भारत ने सदियों से लोगों को शरण दी है। यहूदी-पारसी-ईसाई सभी को भारत ने शरण दी थी।

नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया है। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि अभी तक 9 संशोधन आए हैं जिसके तहत गोवा, दमन-दीव, पुड्डूचेरी, युंगाडा, श्रीलंका, केन्या से आए लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। उन्होंने कहा भारत ने सदियों से लोगों को शरण दी है। यहूदी-पारसी-ईसाई सभी को भारत ने शरण दी थी। लेकिन यह विधेयक संविधान की परीक्षा में फेल होता है। आनंद शर्मा ने अपने भाषण में 1972 के जिस युगांडा संकट का जिक्र किया है, आइए उसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

ईदी अमीन ने किया 'आर्थिक युद्ध' का ऐलान

अफ्रीकी देश युगांडा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें अधिकांश गुजराती हैं। ये यहां पर मुख्यतः व्यवसाय करते हैं। यह 1972 का दौर था जब तत्कालीन शासक ईदी अमीन  ने 'आर्थिक युद्ध' का ऐलान कर दिया। इसके तहत युगांडा में मौजूद एशियाई और यूरोपीय लोगों की संपत्तियों को जब्त करना शुरू कर दिया।

80 हजार लोगों की नागरिकता का संकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त युगांडा में एशियाई मूल के 80 हजार लोग रहते थे। ये ऐसे लोग थे जिनके पूर्वज अंग्रेजी हुकूमत के दौरान भारत छोड़कर युगांडा में बस गए थे। युगांडा में इनके बड़े-बड़े उद्योग थे। ईदी अमीन ने इनके खिलाफ अभियान चला दिया। अमीन ने कहा कि ये युगांडा के लिए वफादार नहीं हैं। भारतीय इन आरोपों से इनकार करते रहे।

रातों-रात युगांडा छोड़कर भागे हजारों लोग

ईदी अमीन के खौफ से रातों रात करीब 30 हजार लोगों ने युगांडा छोड़ दिया। वे ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, स्वीडन, फिजी और भारत आ गए। भारत आए लोगों में अधिकांश गुजराती थे। ईदी अमीन ने इन लोगों की संपत्तियां जब्त कर ली और इसे समर्थकों में बांट दिया। ईदी अमीन के फैसले की चौतरफा निंदा हुई। भारत ने युगांडा के साथ अपने राजनयिक रिश्ते तोड़ लिए थे। उस वक्त भारत में इंदिरा गांधी की सरकार थी।

1986 में हजारों गुजराती लौटे युगांडा

1986 में ईदी अमीन का तख्तापलट हो गया और योवेरी मुसेवेनी युगांडा के राष्ट्रपति बने। उन्होंने ईदी अमीन की नीतियों की कड़ी आलोचना की और गुजरातियों से वापस आने की अपील की। इस दौरान हजारों लोग वापस युगांडा लौटे और कारोबार संभाला।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSardar Patel Birth Anniversary: पहले उप-प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य, जिन्हें जानकर आप खुश होंगे

भारतबीजेपी ने कहा- सनातन के खिलाफ हमला सोची समझी रणनीति, पवार के घर होने वाली बैठक को 'एंटी हिंदू कोआर्डिनेशन कमेटी' की मीटिंग कहा

भारतआखिर 26 जनवरी को ही क्यों भारत में मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, भारतीय संविधान क्या है और यह कब हुआ था लागू, जानें सबकुछ

भारतदेश के 22 शहरों में कांग्रेसी नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, आतंकवाद से कनेक्शन को लेकर बीजेपी पर करेंगे प्रहार

भारतAfghanistan से Indian Ambassador देश लौटे, Taliban की मजबूती के लिए Afghan नेता जिम्मेदार: Joe Biden

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी