लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन बिल: अगले हफ्ते हो सकता है पेश, बीजेपी ने सांसदों को दिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहने के निर्देश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 4, 2019 08:05 IST

Citizenship Amendment Bill: नागरिकता संशोधन विधेयक को जल्द सदन में पेश किए जाने की संभावना को देखते हुए बीजेपी ने सासंदों को दिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहने के निर्देश

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संसोधन विधेयक के अगले हफ्ते संसद में पेश होने की संभावनाबीजेपी ने सांसदों से कहा, बड़ी संख्या में उपस्थित रहें, आर्टिकल 370 जितना ही महत्वपूर्ण

नागरिकता (संशोधन) बिल को पास कराने के अपने उद्देश्य का संकेत देते हुए बीजेपी ने मंगलवार को अपने सांसदों को निर्देश दिया है कि वह आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में संसद में मौजूद रहें। 

इस बिल में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है। बीजेपी ने अपने सांसदों से कहा है कि ये बिल उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि आर्टिकल 370 को हटाने वाला विधेयक था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी सांसदों की साप्तहिक बैठक को संबोधित करते हुए इशारा किया कि ये बिल संसद में अगले हफ्ते आ सकता है और सरकार इसके 10 दिसंबर से पहले पास होने की उम्मीद कर रही है। 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल को री-ड्राफ्ट किया जाना है क्योंकि सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों द्वारा जताई गई चिंता दूर करने के लिए इसमें बदलाव करने का फैसला किया है, इसे बुधवार तक कैबिनेट से मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर विवाद के तीन दिन बाद राजनाथ सिंह ने अपने सांसदों को संसद के अंदर और बाहर की भाषा के प्रति सावधान रहने को भी कहा।

नागरिकता संशोधन बिल: बीजेपी सासंदों को बड़ी संख्या में सदन में मौजूद रहने का निर्देश  

इस बिल के महत्व को रेखांकित करते हुए राजनाथ ने सांसदों से कहा कि जब गृह मंत्री इस बिल को संसद में पेश करें तो वे बड़ी संख्या में मौजूद रहें। प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सदन में सासंदों की कम उपस्थिति को लेकर नाखुशी जाहिर की है। सिंह ने कहा कि पार्टी सांसदों को अनुपस्थित रहने के लिए कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए।

राजनाथ ने इस बिल की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा से ही देश की एकता के लिए काम करती है। सिंह ने इस आलोचना को भी खारिज किया कि ये बिल धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ जाता है, उन्होंने कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान-ये सभी मुख्य रूप से इस्लामिक देश हैं और भारत उन लोगों को नागरिकता देना चाहता है, जिन्हें वहां धार्मिक अत्याचार का सामना करना पड़ता है। 

इस बिल का नॉर्थ-ईस्ट के राज्य विरोध कर रहे हैं। बीजेपी प्रमुख और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले शनिवार को नॉर्थ-ईस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने बिल के वर्तमान स्वरूप में बदलाव के लिए सहमति जताई।  

उन्होंने नागरिक समाज समूहों और राजनीतिक प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पूर्वोत्तर में सभी हितधारकों की जातीय-सांस्कृतिक चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा और विधेयक ऐसे क्षेत्रों और राज्यों को सुरक्षा प्रदान करेगा जहां इनर लाइन परमिट (ILP) लागू है, और संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त प्रशासन प्रदान किया गया है।

टॅग्स :नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजनाथ सिंहअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो