लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयकः बीजेपी ने जारी की व्हिप, सभी सांसदों को सोमवार से तीन दिनों तक लोकसभा में मौजूद रहने को कहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 5, 2019 19:25 IST

Citizenship Amendment Bill: इस विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के तौर पर आए उन गैर मुसलमानों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है और इसे अगले दिन सदन में चर्चा के लिए लिया जा सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी।

नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है और इसे अगले दिन सदन में चर्चा के लिए लिया जा सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देर शाम व्हिप जारी की है कि सोमवार से बुधवार तक लोकसभा में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी अपने लोकसभा सांसदों के लिए 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक तीन लाइन व्हिप जारी की है। कहा जा रहा है कि सोमवार को सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा। हालांकि कई विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

इस विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के तौर पर आए उन गैर मुसलमानों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो। लोकसभा में पारित होने के बाद इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। यह विधेयक लोकसभा में पारित हो जाएगा क्योंकि निचले सदन में भाजपा को बड़ा बहुमत है।  राज्यसभा में भी उसे कोई गंभीर अवरोध की संभावना नहीं है क्योंकि अतीत में उसे बीजद, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिला है। गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने इस विषय पर राजनीतिक दलों एवं पूर्वोत्तर के नागरिक समूहों से व्यापक चर्चा की है और उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है। 

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने इसकी तीखी आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016कांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी