लाइव न्यूज़ :

​CISCE Results 2023 Out: ​जारी हुआ CISCE के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, देखें टॉपर की लिस्ट

By आजाद खान | Updated: May 14, 2023 17:18 IST

रिजल्ट जारी होने पर बोलते हुए सीआईएससीई के सचिव गेरी अराथून ने कहा है कि‘‘नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इन्हें करियर्स पोर्टल तथा बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीआईएससीई ने ICSE/ISC के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को जारी किया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.93 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

CISCE 12th Result 2023 Declared:  काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में इस साल जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट  www.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके अलावा छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी जाकर वे आपना रिजल्ट देख सकते है। 

रिजल्ट जारी होने के बाद सीआईएससीई के सचिव गेरी अराथून का बयान भी सामने आया है। उन्होंने रविवार को कहा है कि‘‘नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इन्हें करियर्स पोर्टल तथा बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।’’ बता दें कि सीआईएससीई ने फरवरी-मार्च में 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं कक्षा (आईएससी) की परीक्षाएं आयोजित की थीं।

CISCE Result 2023: लड़कियों ने मारी बाजी

बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 98,505 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 51,781 छात्र और 46,724 छात्राएं थी। इस साल 12वीं में कुल पांच विद्यार्थियों ने टॉप किया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने टॉप किया है उसमें तीन छात्राएं है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.93 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। 

वहीं अगर बात करेंगे कि इस साल 10वीं की परीक्षा की तो इसमें कुल 98.94 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा में रुशील कुमार ने टॉप किया है। 

डायरेक्ट लिंक: ICSE या ISC Results

CISCE ISC 12th ICSE 10th Result 2023: इन छात्रों ने 10वीं में किया है टॉप

रुशील कुमार : 99.8 %

अनन्या कार्तिक : 99.8 %

श्रेया उपाध्याय : 99.8 %

आडवाय सरदेसाई : 99.8 %

यश मनीष भसीन : 99.8 %

तनय सुशील शाह : 99.8 %

हिया संघवी : 99.8 %

अविशी सिंह : 99.8 %

संबित मुखोपाध्याय : 99.8 %

CISCE 12th Result 2023: इन्होंने किया है टॉप

​रिया अग्रवाल: 99.75 फीसदीइप्सिता भट्टाचार्य: 99.75 प्रतिशतमोहम्मद आर्यन तारिक: 99.75 प्रतिशतशुभम कुमार अग्रवाल: 99.75 प्रतिशतमान्या गुप्ता: 99.75 फीसदी

ICSE and ISC Results 2023: ऐसे करें रिजल्ट चेक 

आईसीएसई और आईएससी के रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसके लिए सबसे पहले आप लॉगिन करें और फिर अपना यूजर नेम और पासवर्ड को डालें। फिर 'प्रोफाइल' वाले पेज पर जाएं और अपने आधार नंबर को सिंक करें। इसके बाद 'पुल पार्टनर डॉक्यूमेंट्स' वाले बटन को क्लिक करें। ऐसे में आपके सामने 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन' का ऑप्शन दिखेगा, उसे आप चुनें। फिर आप ड्रॉपडाउन मेनू में से अब ICSE/ISC मार्कशीट, माइग्रेशन या पासिंग चुनें। इसके बाद आप जरूरी जानकारी को भरें और फिर 'Get Document' पर क्लिक करें। 

टॅग्स :सीआईएससीई.ओआरजीआयएससी परिणामआयसीएसई परिणामexamएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारत‘बच्चों और माता-पिता के बारे में सोचिए’ NEET विवाद पर बोले मनोज झा

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना