लाइव न्यूज़ :

सिक्किम : सिनेमा बनेगा विकास और बदलाव का माध्यम, स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगी इंटरैक्टिव शिक्षा

By नितिन अग्रवाल | Updated: January 25, 2022 12:06 IST

सिक्किम फिल्म सहकारी समिति के जरिए राज्य सरकार हर जिले में मिनीप्लेक्स खोलने की योजना बना रही है। दरअसल, सिक्किम सरकार ने सिनेमा को मनोरंजन के साथ रोजगार का जरिया बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत मिनीप्लेक्स को सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशाजिया इल्मी का कहना है कि यह सिनेमा के लोकतांत्रिकरण का अहम कदम है। युवाओं के चरित्र निर्माण में फिल्मों का अहम योगदान होता है। सिक्किम सरकार ने प्रदेश के हर जिले में मिनीप्लेक्स खोलने की योजना बनाई है।

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर में सिनेमा को मनोरंजन के साथ रोजगार का जरिया बनाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल की है। इसके लिए सिक्किम सरकार ने सिक्किम फिल्म सहकारी समिति के जरिए प्रदेश के हर जिले में मिनीप्लेक्स खोलने की योजना बनाई है। इन्हें सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों में सिनेमा हॉल के साथ-साथ कैफेटेरिया और 10वीं, 12वीं, एनईईटी, इंजीनियरिंग, अंग्रेजी और अन्य कई प्रकार की इंटरैक्टिव शिक्षा भी दी जाएगी। इसके लिए सिक्किम फिल्म सहकारी समिति और जादूज मिडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। 

भाजपा प्रवक्ता और जानी मानी टीवी पत्रकार शाजिया इल्मी ने इसे पूर्वोत्तर के विकास के लिए एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि यह सिनेमा के लोकतांत्रिकरण का अहम कदम है। उन्होंने कहा कि फिल्म न केवल समाज का आइना होती है बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण में भी उसका अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि जनता का सिनेमा की परिकल्पना और आम आदमी की जेब के अनुकूल होने से निश्चित रुप से यह लोगों को करीब लाएगा और समाज के तौर पर उन्हें एक दूसरे से जोड़ने में भी इसकी अहम भूमिका होगी। 

सिक्किम फिल्म कोरोपोरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की वाइज प्रेजिडेंट रूपा तंवाग ने कहा कि यह राज्य में निवेश आकर्षित करने का एक मौका होगा साथ ही इससे युवाओं को देश दुनिया से जुड़ने और अपने टैलेंट को सामने लाने के लिए एक मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन केंद्रो को शिक्षा, संस्कृति और मनोरंजन का हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उनकी योजना प्रत्येक केंद्र के माध्यम से 25-50 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने की है। इसकी शुरूआत सिक्किम के बेहद दूरदराज के तवांज जिले से हुई है। इसके पहले चरण में राज्य के हर जिले में एक केंद्र बनाया जाएगा। 

सिक्किम फिल्म कोरोपोरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और जादूज के बीच नोएडा में हुए करार के मौके पर जादू मीडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक राहुल मेहरा, कार्यकारी निर्देशक मनीष अवस्थी, भारत सरकार के उपक्रम बेसिल के एमडी जॉर्ज कुरुविला और आईएफसीआई कैपिटल वैंचर के एमडी शिवेंद्र तोमर भी मौजूद थे।

टॅग्स :सिक्किमनॉएडाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?