लाइव न्यूज़ :

सीआईसीएसई ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किए

By भाषा | Updated: March 9, 2021 02:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च ‘काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस’ (सीआईसीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के कुछ विषयों की परीक्षा की तारीखों में सोमवार को बदलाव किया।

आईसीएसई (कक्षा 10वीं) की संशोधित समय सारणी के मुताबिक,“अपरिहार्य परिस्थितियों” के कारण 13 और 15 मई को कोई परीक्षा नहीं होगी।

कक्षा 10वीं की अर्थशास्त्र (समूह द्वितीय इलेक्टिव) की परीक्षा जो पहले 13 मई को होनी थी, वह अब चार मई को आयोजित की जाएगी। 15 मई को होने वाली ‘आर्ट पेपर 2’ (प्रकृति ड्राइंग/पेंटिंग) की परीक्षा अब 22 मई को होगी। ‘आर्ट पेपर 3’ (ऑरिजनल कॉम्पोजिन) और ‘आर्ट पेपर 4’ (एप्लाइड आर्ट) का इम्तिहान क्रमश: 29 और पांच जून को होगा।

आईएससी (कक्षा 12वीं) की संशोधित समयसारणी के मुताबिक, 13 और 15 मई तथा 12 जून को कोई परीक्षा नहीं होगी।

सीआईसीएसई के मुख्य कार्यपालक और सचिव गेरी अराथून ने कहा कि ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सकेंडरी एजुकेशन’ (आईसीएसई) के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा पांच मई से सात जून के बीच होंगी। ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (आईएससी) के तहत 12 वीं कक्षा के इम्तिहान आठ अप्रैल से 16 जन तक होंगे।”

उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम स्कूलों के प्रमुखों के माध्यम से जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?