लाइव न्यूज़ :

Chunav Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, 205 सीटों पर आगे; MVA 47 सीटों पर आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 12:30 IST

Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी के नेताओं ने राज्य में महायुति की सरकार बनने पर 'लड्डुओं' के साथ जश्न मनाया।

Open in App

Chunav Result 2024: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती प्रतीत हो रही है और निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वह 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार महज 47 सीट पर आगे हैं।

वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन की भारी जीत का संकेत देते हुए टीवी चैनलों ने कहा कि 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना में महायुति 212 सीट पर और एमवीए 68 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 111 सीट पर, शिवसेना 58 और राकांपा 35 सीट पर आगे है।

एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार नौ सीट पर, कांग्रेस 20 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 18 सीट पर आगे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा अजित पवार मतगणना के पहले दौर में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे।

निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले दौर की मतगणना के अंत में शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,053 मतों से आगे हैं। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से 2,246 वोट से और पवार बारामती सीट पर 3,759 वोट से आगे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पहले दौर की मतगणना के अंत में साकोली निर्वाचन क्षेत्र से 344 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना (उबाठा) के नेता और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट पर 495 मतों से आगे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट संगमनेर विधानसभा सीट पर 1,831 मतों से पीछे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी पहले दौर की मतगणना के अंत में कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,590 मतों से पीछे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाडी के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024Maharashtra Congressपरिणाम दिन विधानसभा चुनावresult day assembly election
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअजित पवार के पास था वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास लिया?, अगला बजट पेश करेंगे सीएम?

ज़रा हटकेमुंबई में अजब-गजब फ्लाईओवर, 4-लेन सड़क अचानक बन गई 2-लेन; सोशल मीडिया पर मजाक के बीच उठे सवाल

भारतMaharashtra: डिप्टी सीएम शिंदे के आवास के बाहर प्रदर्शन, आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर विरोध

भारतMumbai Mayor Reservation Lottery: सामान्य महिला कैटेगरी से होगा मुंबई का मेयर, लॉटरी से हो गया फैसला; उद्धव गुट ने लॉटरी प्रक्रिया का किया विरोध

भारतBMC Election Results 2026: बीजेपी बनाम ठाकरे ब्रदर्स..., कौन कहां से जीता? विजयी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत