लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल और भतीजे की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजन ने आरोपी के घर में आग लगाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2020 16:09 IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के प्रसिद्धपुर गांव में दो लोगों की हत्या कर दी। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल को पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने कहा कि कमलेश कुमार फरार है और उसे दबोचने के लिए टीमें गठित की गई हैं।मौजूदा तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि लापरवाही के कारण थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के प्रसिद्धपुर गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल और उनके भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि लापरवाही के कारण थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इलाके में स्थिति काबू में है लेकिन तनाव बना हुआ है। एसपी ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश को लेकर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हत्या का आरोप उनके पड़ोसी कमलेश कुमार पर लगाया गया है।

कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) की अपने पड़ोसी कमलेश कुमार के साथ पुरानी रंजिश थी, उनके घर पहुंचा और अपनी राइफल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर भाग रहे पटेल के 28 वर्षीय भतीजे शुभम को भी गोली लगी, एसपी ने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरी हत्या से आक्रोशित मृतकों के परिजन ने आरोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते हुई कहासुनी के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) और उनके भतीजे शुभम उर्फ बच्चा (28) की गोली मारकर कथित हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि दोहरी हत्या से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकालकर बचा लिया। एसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी रायफल से हवा में गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मृतक और आरोपी के बीच किसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश थी

एसपी ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच किसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर कमलेश कुमार कांग्रेस नेता के घर पहुंच गया था और उसने कहासुनी के बाद उन्हें रायफल से कथित रूप से गोली मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उनका भतीजा शुभम उर्फ बच्चा वहां पहुंचा, तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। मित्तल ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोनों शव कब्जे में ले लिए गए हैं और घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल