चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला, बोले-"दलितों को दो हिस्सों में बांट दिया नीतीश ने"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2022 19:14 IST2022-12-06T19:10:30+5:302022-12-06T19:14:38+5:30

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि वो बिहार पर शासन करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं क्योंकि उनकी सरकार में गरीब, शोषित लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Chirag Paswan's attack on Nitish government, said- "Nitish divided Dalits into two parts" | चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला, बोले-"दलितों को दो हिस्सों में बांट दिया नीतीश ने"

फाइल फोटो

Highlightsचिराग पासवान ने दलित समाज के लोगों की हो रही हत्याओं पर घेरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नीतीश को शासन का नैतिक अधिकार नहीं हैं क्योंकि उनके राज में गरीबों का उत्पीड़न हो रहा हैचिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने साजिश के तहत दलितों को भी दो हिस्सों में बांट दिया है

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। चिराग हर रोज किसी न किसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से उन्होंने बिहार सरकार पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उनके सरकार में गरीब, शोषित लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
दरअसल, पिछले दिनों राज्य में दलित समाज के लोगों की हुई हत्या को लेकर चिराग ने बिहार सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य पहला ऐसा राज्य है, जहां दलितों को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दो हिस्सों में बांट दिया गया है। यहां दलितों को सिर्फ एक वोट बैंक मान लिया गया है। हर बार भले ही उनके द्वारा तरह - तरह की घोषणा की जाती हो, लेकिन वह मजह घोषणा ही रह जाती है।

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि कुछ दिन पहले जब पासी समाज के लोग अपनी मांग उठा रहे थे तो खुद को दलितों का चिंतक बोलने वाले नीतीश कुमार द्वारा ही उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया गया। उस समय उनको कुछ भी ख्याल नहीं रहता कि वो क्या करवा रहे हैं और सही और गलत है। उनको बस इतना ख्याल रहता है कि चुनाव के दौरान कैसे झूठे घोषणा से उनका वोट बैंक अपने पाले में किया जाए।

इसके आलावा उन्होंने पिछले दिनों हुए भागलपुर हत्याकांड पर कांग्रेस नेता द्वारा उठाए जा रहे सवाल को लेकर कहा कि वो लोग खुद सत्ता में हैं, राज्य इ उनकी सरकार है। ऐसे में सवाल खड़ा कर वह किसको मुर्ख बना रहे हैं। अगर सत्ता में हारकर भी उनलोगों को सवाल खड़ा पड़ रहा है, विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है तो फिर सत्ता में रहने का क्या फायदा है। इसके साथ ही बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर चिराग ने कहा कि हमलोग इस कानून का समर्थन करते हैं। लेकिन आज इसके अवैध कारोबार से समाज के गरीब और दलित वर्गों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसका हम विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलते हैं कि, जो शराब पिएगा वो मरेगा, पर जो शराब बेचेगा वो बचेगा। उसका संरक्षण प्रसाशन द्वारा ही किया जाएगा। नीतीश कुमार के शासन में जो शराब पिता है वो महापापी है और जो इसे बेचता है वो महाज्ञानी है।

Web Title: Chirag Paswan's attack on Nitish government, said- "Nitish divided Dalits into two parts"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे