लाइव न्यूज़ :

एनडीए में शामिल होने के बाद चिराग पासवान ने बताई चुनावी रणनीति, चाचा पशुपति ने इनपर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: July 18, 2023 15:15 IST

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अपनी ‘चिंताओं’ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देचिराग ने कहा, उनकी पार्टी हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी।चिराग ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 और 2025 के विधानसभा है जिसके लिए राजग आगे बढ़ रही है।

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान बीते दिनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए। राजग में शामिल होने के बाद मंगलवार चिराग ने कहा कि राजग (NDA के साथ) से लंबे समय से बातचीत का दौर चल रहा था, हमारी कुछ प्राथमिकताएं थी जिन पर चर्चा हुई और दोनों तरफ से सहमति बनी। चिराग ने एएनआई से कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 और 2025 के विधानसभा है जिसके लिए राजग आगे बढ़ रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अपनी ‘चिंताओं’ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुई है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इस संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। लोजपा में विभाजन के बाद बने दूसरे गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हैं, जो केंद्र के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा नीत राजग के हिस्से के रूप में लड़ेगी। चिराग के पिता और दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में अविभाजित लोजपा ने 2019 में छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीट के बंटवारे के तहत उसे राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी।

उधर, चाचा पशुपति ने विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजग (NDA) गठबंधन की बैठक आज है। मैं भी बैठक में जा रहा हूं। 2024 को फिर से चुनाव में NDA गठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। पशुपति ने कहा कि विपक्ष की बैठक 23 जून को भी हुई थी लेकिन क्या हुआ? उस बैठक में जो 17 दल के नेता आए थे उनमें से 3 नेता NDA गठबंधन में चले आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष हर दिन टूट रहा है। विपक्ष कभी एकजुट नहीं होगा।

टॅग्स :चिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारतAssam Election Results 2026: असम में 126 सीटों में से NDA बहुमत के पार, हैट्रिक की ओर बीजेपी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ