लाइव न्यूज़ :

राजद के गाली-गलौज मामले में चिराग पासवान ने राजद पर साधा निशाना, कहा-राजद का यह कल्चर है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2024 14:36 IST

बिहार के जमुई में अपनी मां को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी पर भाजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी मां को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी से नाराज चिराग पासवानतेजस्वी यादव से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध कियासंवाददाता सम्मेलन कर कहा कि गाली देना राजद का कल्चर है

पटना:  बिहार के जमुई में अपनी मां को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी पर भाजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने तेजस्वी यादव के पत्र लिखकर कहा कि मुझे दुख तब हुआ जब आपकी आंखों के सामने यह हुआ और आप खामोश रहे। इसके साथ ही अब चिराग पासवान ने इसको लेकर एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि गाली देना राजद का कल्चर है। उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव ने पूछना चाहता हूं कि आप कैसे नेता हैं जो आपको जानकारी नहीं होती है कि आपके मंच पर क्या हो रहा है?

चिराग ने कहा कि इसको लेकर मीसा दी और उनकी पार्टी के नेता के साथ ही तेजस्वी यादव जो बातें कह रहे हैं, वह कहीं से भी उचित नहीं है। आज भी मैं राबड़ी देवी जी को अपनी मां मानता हूं और तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई है। इसके बाबजूद इस तरह की बात कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 1980 में जन्म लिया हुआ कोई भी बच्चा यह नहीं भूल सकता है कि 1990 के समय में कैसे लोगों को गालियां दी जाती थी। यह राष्ट्रीय जनता दल का कल्चर है। ये लोग आज मेरी मां को गाली दे रहे हैं। 

कल यही हाल रहा तो गांव की महिला, बहन, बेटी को इनके कार्यकर्ता भी गाली देना शुरू कर देंगे। यह कहीं से भी अच्छी बात नहीं है। वहीं, तेजस्वी यादव के इस मामले में यह कहकर किनारा कर लिए जाने पर की वो उस समय भाषण दे रहे थे, इसपर चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं, वो उस समय भाषण नहीं दे रहे थे। उनको भईया भईया बोलकर एक नेता संबोधित कर रहा था। ऐसे में उनका भाषण वाला बहाना सही नहीं है। तेजस्वी मौन रहकर उनको सहमति दे रहे थे। 

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब इसपर विचार करना होगा। उनको जंगलराज को याद करना होगा। उन्हें समझना होगा कि आखिर बिहार से लोग उस समय क्यों पलायन करने पर मजबूर थे? इसके बाद भी यदि राजद के नेतृत्व वाली पार्टी या उनके गठबंधन वाले कोई नेता यदि चुनाव जीतकर जाते है तो वहां मां, बहन, बेटी और गरीब परिवार के लोग का रहना असंभव हो जायेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब