लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद प्रकरण: लापता छात्रा ने शाहजहांपुर आते समय भय व्यक्त कर पूरे परिवार को दिल्ली बुलाया

By भाषा | Updated: August 30, 2019 19:07 IST

पिता के मुताबिक उनकी बेटी ने कहा कि उसके पास जो साक्ष्य हैं, उन्हें लेकर वह बहुत भयभीत हो रही है इसलिए पापा पूरे परिवार समेत दिल्ली आ जाओ। वहीं दूसरी ओर पुलिस उप महानिरीक्षक (बरेली रेंज) राजेश पाण्डेय ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाली तथा रहस्यमय ढंग से गायब हुई छात्रा के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने काफी मेहनत के बाद लड़की को राजस्थान से बरामद कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले के विवेचना अधिकारी चिन्मयानंद के मुमुक्षु आश्रम गए थे परंतु वह वहां नहीं मिले।

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित रूप से लापता छात्रा ने शाहजहांपुर आते समय भय व्यक्त कर पूरे परिवार को दिल्ली बुलाया है।

पीड़िता के पिता ने कहा, ''हमारी बेटी मिल गई है तथा उसे पुलिस फतेहपुर सीकरी तक ला पाई है। इसी बीच उसे उच्चतम न्यायालय ने बुला लिया, जिससे वह भयभीत हो गई है और उसने किसी सिपाही के मोबाइल से बात की है।''

पिता के मुताबिक उनकी बेटी ने कहा कि उसके पास जो साक्ष्य हैं, उन्हें लेकर वह बहुत भयभीत हो रही है इसलिए पापा पूरे परिवार समेत दिल्ली आ जाओ। वहीं दूसरी ओर पुलिस उप महानिरीक्षक (बरेली रेंज) राजेश पाण्डेय ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाली तथा रहस्यमय ढंग से गायब हुई छात्रा के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया और लड़की की बरामदगी के लिए आठ टीमें लगाई गई थीं।

पुलिस ने काफी मेहनत के बाद लड़की को राजस्थान से बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि अदालत में छात्रा जो भी बयान देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पाण्डेय ने बताया कि चिन्मयानंद के अधिवक्ता द्वारा लिखाये गये रंगदारी के मामले और लड़की के पिता द्वारा लिखाये गये मुकदमे में कुछ संबंध है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले के विवेचना अधिकारी चिन्मयानंद के मुमुक्षु आश्रम गए थे परंतु वह वहां नहीं मिले। उनसे पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक टीम रवाना की है। उन्होंने बताया कि लड़की राजस्थान के एक होटल में मिली है और वहां पर वीडियोग्राफी आदि कर पूरे साक्ष्य के साथ उसको बरामद किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों