लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में घुसपैठ की खबर पर सेना के सूत्रों ने कहा- LAC के पास सादा कपड़ों में देखे गए चीनी सैनिक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 12, 2019 19:04 IST

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, ''चीनी सेनिकों ने घुसपैठ नहीं की। उनके जवान सादा कपड़े पहने एक नागरिक वाहन पर आए थे और डेमचोक क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के किनारे अपनी ओर खुद को तैनात कर लिया।'' सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त चीनी सैनिक एलएसी के पास देखे गए उस समय गांव वाले दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सादा कपड़ों में देखे गए चीनी सैनिकभारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिकों ने एलएसी में घुसपैठ नहीं की

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सैनिकों के देखे जाने के खबर है। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल हुए। भारतीय सेना के सूत्रों का कहना है कि चीनी सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पार नहीं की। सेना के सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिक सीमा की अपनी तरफ वाले हिस्से में सादा कपड़ों में देखे गए और वे नागरिक वाहन में आए थे।

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, ''चीनी सेनिकों ने घुसपैठ नहीं की। उनके जवान सादा कपड़े पहने एक नागरिक वाहन पर आए थे और डेमचोक क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के किनारे अपनी ओर खुद को तैनात कर लिया।'' सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त चीनी सैनिक एलएसी के पास देखे गए उस समय गांव वाले दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे। 

बता दें कि दलाई लामा बौद्ध धर्मगुरु हैं और भारत ने उन्हें शरण दी है। चीन दलाई लामा की चीन या तिब्बत से सटे किसी भी इलाके में चहलकदमी पर आपत्ति करता है। इसकी वजह है कि तिब्बत पर चीन का कब्जा। चीन को लगता है कि दलाई लामा तिब्बत के संपर्क में रहकर चीनी आधिपत्य के खिलाफ लोगों में विरोध की चिंगारी फूंक सकते हैं। 

दलाई लामा को लेकर चीन अक्सर भारत सरकार को भी घेरता देखा गया है। चीनी सैनिकों की लद्दाख में घुसपैठ की खबर पर भारत सरकार की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

टॅग्स :भारतीय सेनाचीनदलाई लामा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप