लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ाः आईईडी बरामद, आतंकी साजिश नाकाम, हाइवे पर घंटों वाहनों की आवाजाही बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 7, 2020 14:02 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने यह आइईडी सोपोर-कुपवाड़ा के बीच एक पुल के नीचे लगाई हुई थी। सीआरपीएफ और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी जब वहां से गुजरी तो उन्हें इस आइईडी के बारे में पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देहाइवे पर वाहनों की आवाजाही को तुरंत बंद कर सुरक्षाबलों ने तुरंत बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दस्ते ने सुरक्षित ढंग से आइईडी को पुल के नीचे से हटाया और दूर ले जाकर उसे निष्क्रिय बना दिया। सोपोर-कुपवाड़ा रोड मार्ग पर जिस पुल के नीचे यह आइईडी लगाई गई थी यहां से अकसर सैन्य वाहन गुजरते हैं।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए जिला कुपवाड़ा में बिछाई गई आइईडी को नाकाम बना दिया। सेना के बम निष्क्रिय दस्ते न सुरक्षित ढंग से आइईडी को नाकाम बना दिया।

इस दौरान सोपोर-कुपवाड़ा हाइवे पर घंटों वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने यह आइईडी सोपोर-कुपवाड़ा के बीच एक पुल के नीचे लगाई हुई थी। सीआरपीएफ और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी जब वहां से गुजरी तो उन्हें इस आइईडी के बारे में पता चला।

हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को तुरंत बंद कर सुरक्षाबलों ने तुरंत बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दस्ते ने सुरक्षित ढंग से आइईडी को पुल के नीचे से हटाया और दूर ले जाकर उसे निष्क्रिय बना दिया।

एसएसपी कुपवाड़ा ने बताया कि सोपोर-कुपवाड़ा रोड मार्ग पर जिस पुल के नीचे यह आइईडी लगाई गई थी यहां से अकसर सैन्य वाहन गुजरते हैं। इससे यह साफ होता है कि आतंकवादियों ने सैन्य काफिले को नुकसान पहुंचाने के लिए ही यह आइईडी बिछाई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब