लाइव न्यूज़ :

दो साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिल रहे जरूरी पोषक तत्व: यूनिसेफ

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को विकास के लिए आवश्यक पर्याप्त भोजन या पोषक तत्व नहीं मिल रहे और साथ ही इसमें चेतावनी दी गई है कि कोविड-19 महामारी में यह स्थिति और बदतर हो सकती है।

इस सप्ताह होने वाले ‘संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली सम्मेलन’ से पहले संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अध्ययन में बच्चों की माताओं से बातचीत की गई और पाया गया कि ऑस्ट्रेलिया, इथियोपिया, घाना, भारत, मेक्सिको, नाइजीरिया, सर्बिया और सूडान में हर तीन में से एक बच्चे को प्रतिदिन कम से कम एक बार प्रसंस्कृत या अति प्रसंस्कृत भोजन या पेय दिया जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि बढ़ती गरीबी, असमानता, युद्ध, जलवायु संबंधी आपदा और कोविड-19 जैसी स्वास्थ्य आपदाओं के कारण विश्व के कई देशों में बच्चों को उचित पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं और पिछले 10 साल में इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘हमने 18 देशों में माताओं और पोषण विशेषज्ञों से बातचीत की कि वे बच्चों को भोजन देने का निर्णय कैसे लेते हैं। हमें पता चला कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भारत में माताओं को ऐसे सामाजिक नियमों का पालन करना पड़ता है जिससे वह भोजन खरीदने का निर्णय नहीं ले पाती।’’

भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि यास्मीन अली हक ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण पोषण संबंधी चुनौतियां बढ़ गई हैं। यदि हम बच्चे की पोषण स्थिति को प्रभावित करने वाले बहुक्षेत्रीय निवेश को अधिकतम करना चाहते हैं तो स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं का प्रभावी वितरण महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग