लाइव न्यूज़ :

बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, बच्ची को बचाया गया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 01:25 IST

Open in App

नागपुर, 29 नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसमें कथित तौर पर शामिल पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से चार साल की एक बच्ची को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर पुलिस की सोशल सिक्योरिटी ब्रांच (एसएसबी) ने शनिवार को यह कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाल तस्करी गिरोह चला रहे हैं इसके बाद इस पर पुलिस ने कार्रवाई करने का निर्णय किया ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी शर्मिला से पिछले सप्ताह एक धनी दंपति के रूप में संपर्क किया और बताया कि वह बच्चा खरीदना चाहते हैं। शर्मिला ने इस दंपति को आश्वस्त किया कि वह एक नवजात बच्चे का प्रबंध करेगी और 2.5 लाख रुपये में सौदा कर लिया।

हालांकि बाद में शर्मिला ने इस दंपति को इसी कीमत पर चार साल की बच्ची देने की पेशकश की थी और बाद में जाल बिछाकर पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले