सम्भल के साथ पाप किया, सजा मिलेगी?, मुख्यमंत्री योगी ने कहा-68 तीर्थ थे और 19 पावन कूप, परिक्रमा का मार्ग था.... सब कुछ था, क्या हुआ, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2025 16:41 IST2025-08-07T16:39:04+5:302025-08-07T16:41:38+5:30
भारत और भारतीयता को, भारत की विरासत को कलंकित करने का कार्य करेंगे, उन्हें वह सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली कई पीढ़ियां याद करेंगी।

photo-lokmat
संभलः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के संभल से विपक्षी दलों पर हमला किया। इस दौरान करोड़ों का तोहफा दिया। सीएम योगी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नगर विकास की बसों में बहनों को नि:शुल्क यात्रा डबल इंजन सरकार का एक उपहार है। जिले से जुड़े सभी कार्यालय को एक छत के नीचे लाकर वहां पर जनता को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। सम्भल तो हम सभी के लिए आस्था का प्रतीक है। हमारी सरकार ने तय किया है। 68 के 68 तीर्थों, 19 के 19 कूपों, परिक्रमा मार्ग के पुनरुद्धार का कार्य डबल इंजन सरकार कराएगी...
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नगर विकास की बसों में बहनों को नि:शुल्क यात्रा डबल इंजन सरकार का एक उपहार है... pic.twitter.com/mjDeiGVOQX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
जिन लोगों ने सम्भल के साथ पाप किया था, उनको उसके पाप की सजा मिलेगी,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
जिन लोगों ने भी सम्भल को विकास से वंचित किया था, उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी... pic.twitter.com/AtkeDdfSFD
pic.twitter.com/EaOiLj5mZR— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
जो भारत और भारतीयता को, भारत की विरासत को कलंकित करने का कार्य करेंगे, उन्हें वह सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली कई पीढ़ियां याद करेंगी। आजादी के बाद सम्भल के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने क्या पाप नहीं किया... सम्भल में कांग्रेस सामूहिक हत्या करवाती थी और सपा उनके चेले के रूप में उनके पाप पर पर्दा डालने का काम करती थी।
दंगाइयों के ऊपर बाबा महाकाल अब अपना वास्तविक असर दिखा रहे हैं। जिन लोगों ने सम्भल के साथ पाप किया था, उनको उसके पाप की सजा मिलेगी, जिन लोगों ने भी सम्भल को विकास से वंचित किया था, उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम विकास भी करेंगे और लोक-कल्याण भी करेंगे, बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ भी जन-जन को प्रदान करेंगे।
भारत की विरासत को कलंकित करने वालों को सबक भी सिखाएंगे। आज भगवान कल्कि की पावन धरा जनपद सम्भल के जिलाधिकारी कार्यालय एवं एकीकृत आवासीय भवन के साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व किट भी प्रदान किया गया। पावन पर्व रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि संभल कोई विवाद का विषय नहीं, बल्कि एक सच्चाई है और इस सत्य को छुपाने वाले लोगों को उनके 'पाप' की सजा जरूर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने संभल में 659 करोड़ रुपये की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि संभल आस्था का प्रतीक है।
जिले से जुड़े सभी कार्यालय को एक छत के नीचे लाकर वहां पर जनता को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने का काम करेंगे... pic.twitter.com/co5RV2wsJu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
सम्भल तो हम सभी के लिए आस्था का प्रतीक है... pic.twitter.com/DCHeR3htbG— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
उन्होंने कहा कि हरि और हर यानी विष्णु और शिव का जहां सामूहिक रूप से दर्शन हो सकता हो, वही हरिहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन ग्रंथों में माना गया है कि भगवान विष्णु का दसवां अवतार इसी संभल में होगा, मगर कुछ लोगों को यह विवादित विषय लगता है। उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों को यह विवादित विषय लगता होगा, क्योंकि जिनकी पृष्ठभूमि ही विवादित है, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि ही उनकी विरासत है, उन्हें हिंदू परंपरा में विवाद नजर आता है... लेकिन यह विवाद का विषय नहीं हो सकता।’’
हम विकास भी करेंगे और लोक-कल्याण भी करेंगे, बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ भी जन-जन को प्रदान करेंगे व भारत की विरासत को कलंकित करने वालों को सबक भी सिखाएंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
आज भगवान कल्कि की पावन धरा जनपद सम्भल के जिलाधिकारी कार्यालय एवं एकीकृत आवासीय भवन के साथ ही विभिन्न विकास… pic.twitter.com/puU7ObgCp1
आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण, स्कंद पुराण और विष्णु महापुराण में भी संभल का जिक्र मिलता है। यह पुराण 'चिल्ला चिल्ला कर' इस बात का उल्लेख कर रहे हैं कि भगवान विष्णु का दसवां अवतार कल्कि के रूप में संभल में ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘स्कंद पुराण में इस बारे में कहा गया है कि संभल नगर भागीरथी गंगा और रामगंगा के मध्य में 36 किलोमीटर के दायरे में स्थित है।
हमारी सरकार ने तय किया है,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
68 के 68 तीर्थों, 19 के 19 कूपों, परिक्रमा मार्ग के पुनरुद्धार का कार्य डबल इंजन सरकार कराएगी... pic.twitter.com/hdh7vdkKd1
श्रीमद् भागवत पुराण में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि चंद्रमा, सूर्य और बृहस्पति तीनों ग्रह जब पुष्य नक्षत्र के प्रथम चरण में एक साथ प्रवेश करेंगे तभी सतयुग का प्रारंभ होगा और श्री कल्कि श्री विष्णु के अवतार के रूप में आएंगे।’’ मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ''अब जिसके पास दृष्टि न हो उसके बारे में हम क्या कह सकते हैं।
संभल एक सच्चाई है। इस सच्चाई का उल्लेख हमारे ग्रंथ करते हैं। यहां 68 तीर्थ थे और 19 पावन कूप थे। परिक्रमा का मार्ग था.... सब कुछ था। कैसे विदेशी आक्रांताओं ने बार-बार अत्याचारों से इन तीर्थों को नष्ट किया, अपवित्र किया, तीर्थों और कूपों पर कब्जे हो गए, मार्ग तोड़ दिए गए, 284 कोसी के परिक्रमा मार्ग को बाधित किया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि सच को छुपाने का कुत्सित प्रयास किया गया।’’
जो भारत और भारतीयता को, भारत की विरासत को कलंकित करने का कार्य करेंगे, उन्हें वह सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली कई पीढ़ियां याद करेंगी... pic.twitter.com/t1yFaLWZNQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आजादी के बाद संभल के साथ क्या नहीं हुआ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कौन-कौन से पाप नहीं किये। कांग्रेस यहां सामूहिक हत्या करवाती थी और समाजवादी पार्टी उनके चेलों के रूप में उनके पाप पर पर्दा डालने का काम करती थी।
आजादी के बाद सम्भल के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने क्या पाप नहीं किया...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
सम्भल में कांग्रेस सामूहिक हत्या करवाती थी और सपा उनके चेले के रूप में उनके पाप पर पर्दा डालने का काम करती थी... pic.twitter.com/F9WchKJOZm
आजादी के बाद यहां तो कत्लेआम हुए थे, क्योंकि अगर यह सच्चाई सामने आ जाती तो उनको वोट बैंक खिसकने का भय था।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने संभल के साथ पाप किया था उनको उनके पाप की सजा मिलेगी। जिन लोगों ने संभल को विकास से वंचित किया था, उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जो लोग संभल को दंगाग्रस्त बनाते थे, जो सनातन धर्म के इन पवित्र स्थलों को अपवित्र करते थे, उन्हें इसकी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी और इसी का आश्वासन देने के लिए आज मुझे संभल आना पड़ा है।’’
आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हम संभल जैसी सच्चाई को छुपाने की कुत्सित चेष्टा करने वालों के गलत मंसूबों को ध्वस्त करने का काम करेंगे और जो भारत और भारतीयता तथा विरासत को कलंकित करने का कार्य करेंगे, हम उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।’’
दंगाइयों के ऊपर बाबा महाकाल अब अपना वास्तविक असर दिखा रहे हैं... pic.twitter.com/dcUpQP3NRw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2025
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने तय किया है कि वह संभल के सभी 68 तीर्थों, 19 कूपों तथा परिक्रमा मार्ग के पुनरुद्धार का कार्य कराएगी। यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है, क्योंकि विकास तभी सार्थक होता है जब हम विरासत के साथ जुड़ते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संभल की सच्चाई को आज डबल इंजन की सरकार देश और दुनिया के सामने लाई है।
हमारे पास शास्त्रीय प्रमाण भी हैं और पुरातात्विक प्रमाण भी। हमारे पास बताने के लिए सब कुछ है।’’ उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अगर काशी और अयोध्या में पुनरुद्धार कार्य हो सकता है तो संभल में क्यों नहीं?
भगवान कल्कि और हरिहर के इस पावन धाम का पुनरुद्धार का कार्य क्यों नहीं हो सकता। इसी के लिए आज सरकार आपके पास आई है।’’ इसके पूर्व, प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री से संभल का नाम बदलने की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप संभल का जो भी नाम बेहतर लगे, वह रख दें।