लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में आमजन को आमंत्रित किया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की पूजा

By बृजेश परमार | Updated: October 5, 2022 21:13 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चर्चा के दौरान उज्जैन जिला सहित प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की कि वे महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने दशहरा पर्व पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीउन्होंने प्रदेशवासियों को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित

उज्जैन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में समस्त आमजन को आमंत्रित किया है। विजयादशमी पर मुख्यमंत्री उज्जैन प्रवास पर थे। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर महाकाल लोक के कार्यक्रम को सफल बनाने की भगवान से मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान उज्जैन जिला सहित प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की कि वे महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने दशहरा पर्व पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी। 

पूजा-अर्चना पं.प्रदीप गुरू ने सम्पन्न करवाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सबका कल्याण हो, सबका मंगल हो, देश-प्रदेश से सारे मतभेद मिट जायें, सब एक दिशा में देश की प्रगति और विकास के रास्ते पर जायें और हमारा देश विश्व गुरू बने। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्निक भगवान महाकाल की पालकी को नगर भ्रमण की ओर रवाना कर कुछ समय के लिए पालकी के साथ नंगे पैर पैदल चले।

मुख्यमंत्री पहुंचे धर्मसभा स्थल

मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर को प्रस्तावित महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के धर्मसभा स्थल कार्तिक मेला ग्राउंड़ पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। धर्मसभा स्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और निर्देश देते हुए कहा कि उज्जयिनी तीनों लोक से न्यारी है। 

महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर शिव लीलाएं होंगी। उन्होंने जनता जनार्दन से अनुरोध किया है कि वे सब धर्मसभा स्थल पर पधारें और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाएं। सभी जनता जनार्दन महाकाल लोक का आनन्द लें। शहर एवं बाहर से मन्दिरों को सजायें, पूजा-अर्चना कर आरती करें, भजन करें और महाकाल लोक से सभी व्यक्ति जुड़ें। उनके साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह, वित्त एवं प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, आदि उपस्थित थे।

11 को संपूर्ण उज्जैन जिले में स्थानीय अवकाश

कलेक्टर आशीष सिंह ने आगामी 11 अक्टूबर को “श्री महाकाल लोक” के भव्य लोकार्पण समारोह के मद्देनजर संपूर्ण उज्जैन जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है ।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी