लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल बेदी को हटाने के लिए मुख्यमंत्री ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

By भाषा | Updated: January 26, 2021 18:35 IST

Open in App

पुडुचेरी, 26 जनवरी उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाए जाने की मांग को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी ने मंगलवार को सेक्यूलर डेमोक्रेटिक एलायंस द्वारा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। हालांकि अभियान से गठबंधन सहयोगी द्रमुक की अनुपस्थिति सवाल खड़े कर रही है।

बेदी को वापस बुलाने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाने के मकसद से जनहस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट और विधायक पद से सोमवार को इस्तीफा देने वाले ए. नमसिवाय पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल को इससे फर्क नहीं पड़ा है और ‘‘दल बदल करने वाले पुडुचेरी की राजनीति में अप्रासंगिक हो जाएंगे।’’

अभियान में वाम मोर्चा और वीसीके सहित अन्य गठबंधन सहयोगी मौजूद थे, लेकिन द्रमुक लगातार ऐसे अभियानों से दूरी बनाए हुए है।

नमसिवाय और पार्टी के एक अन्य विधायक के इस्तीफे के बाद 30 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस का संख्या बल कम होकर 12 रह गया है और वह सरकार की स्थिरता के लिए द्रमुक के तीन विधायकों के समर्थन पर टिकी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘एसडीए मजबूत है और कोई भी गठबंधन को तोड़ने में सफल नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन सहयोगियों को साथ मिलकर काम करना चाहिए और अगले कुछ महीनों में होने वाले चुनाव साथ लड़ने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया