लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री धामी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभाग बांटें, सबको साथ लेकर चलने का संकेत दिया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:43 IST

Open in App

देहरादून, छह जुलाई उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग, आबकारी, स्वास्थ्य और उर्जा अहम विभाग अपने मंत्रियों में बांट कर सभी को लेकर चलने का संकेत दिया।

गौरतलब है कि धामी के पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों, तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन अहम विभागों को अपने पास रखा था।

मुख्यमंत्री धामी ने गृह, वित्त, राजस्व, सूचना, औद्योगिक विकास और नागरिक उड्डयन सहित 15 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि सतपाल महाराज को पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति और लोक निर्माण विभाग दिया है। इसी प्रकार हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण और आयुष के साथ-साथ उर्जा और वैकल्पिक उर्जा विभाग की जिम्मेदार सौंपी गयी है।

2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए इन दोनों नेताओं के साथ रविवार को धामी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले दिन भर रुठने-मनाने का खेल चलता रहा था।

यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण और आबकारी विभाग दिया गया है। राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए गए धनसिंह रावत को उच्च शिक्षा के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पुराने मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री का मंत्रालय नहीं बदला गया है जबकि मुख्यमंत्री ने चार मंत्रियों—महाराज, हरक सिंह, धनसिंह और आर्य को भारी भरकम विभागों का अतिरिक्त दायित्व सौंपते हुए उन्हें खुश करने की कोशिश की है।

इसके अलावा, सभी 11 कैबिनेट मंत्रियों को विकास योजनाओं की निगरानी के लिए विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। महाराज को रूद्रप्रयाग और चमोली जिले का प्रभार दिया गया है जबकि हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, बिशन सिंह चुफाल को अल्मोडा, सुबोध उनियाल को पौडी, अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धनसिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और यतीश्वरानंद को उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र